Uncategorized

गुरु पूर्णिमा पर महापौर रामू रोहरा ने लिया माँ विंध्यवासिनी का आशीर्वाद, की नगरवासियों की सुख-समृद्धि की कामना

धमतरी-गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर नगर निगम महापौर रामू रोहरा ने भाजपा मंडल के पदाधिकारियों के साथ नगर की आराध्य देवी माँ विंध्यवासिनी के दरबार में पहुँचकर विधिवत पूजा-अर्चना की। उन्होंने नगरवासियों के सुख, शांति, समृद्धि और जनकल्याण की मंगलकामना की।पूजन उपरांत महापौर श्री रोहरा ने कहा गुरु पूर्णिमा जीवन में मार्गदर्शन देने वाले गुरुजनों के प्रति आभार प्रकट करने का अवसर है। यह पर्व आत्मचिंतन, आस्था और संस्कृति से जुड़ने का माध्यम है। माँ विंध्यवासिनी का आशीर्वाद हमें सेवा, सद्भाव और जनहित के पथ पर निरंतर आगे बढ़ने की शक्ति देता है.इस अवसर पर प्रमुख रूप से पवन गजपाल, राजीव चंद्राकर, गौरव मगर, राकेश यादव, देवेंद्र ध्रुवंशी, राम सोनी, एताब देवांगन, ईश्वर सोनकर, विशाल त्रिवेदी, नीलमणि पावरिया, गोपाल साहू एवं हेमंत बंजारे उपस्थित रहे, जिन्होंने माँ विंध्यवासिनी से नगर की निरंतर उन्नति, जल संरक्षण, स्वच्छता अभियान तथा प्रधानमंत्री आवास योजना जैसे जनहितकारी योजनाओं के सफल क्रियान्वयन की प्रार्थना की।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!