Uncategorized

वायरल वीडियो के बाद पुलिस ने की कार्यवाही:जिलाबदर, निगरानी बदमाश साहिल गौली उर्फ मुंडुल रायपुर से गिरफ्तार

एक अन्य साथी भी हिरासत में,दो विधि से संघर्षरत बालक भी थे शामिल

विमल टॉकीज के पास सार्वजनिक स्थान पर गाली-गलौज कर वाहनों में तोड़फोड़ करते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें मुख्य आरोपी साहिल गौली उर्फ मुंडुल अपने अन्य साथियों के साथ उपद्रव करता दिखाई दे रहा था। उक्त आरोपी को पूर्व में 9 अप्रैल को जिला दंडाधिकारी धमतरी द्वारा एक वर्ष की अवधि के लिए जिला बदर किया गया था।वायरल वीडियो के आधार पर थाना सिटी कोतवाली एवं साइबर सेल की संयुक्त टीम द्वारा तत्परता से कार्यवाही करते हुए तकनीकी विश्लेषण एवं मुखबिर की सूचना के आधार पर गोकुल नगर रायपुर में घेराबंदी कर आरोपी साहिल गौली उर्फ मुंडुल को हिरासत में लिया गया।पूछताछ पर उसके पास धमतरी अथवा रायपुर जिले में प्रवेश हेतु किसी भी प्रकार की वैध अनुमति नहीं पाई गई।आरोपी के विरुद्ध थाना सिटी कोतवाली में धारा 223 भारतीय न्याय संहिता एवं छत्तीसगढ़ राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 की धारा 15 के अंतर्गत विधिवत अपराध पंजीबद्ध कर गिरफ्तार किया गया। आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड में लेकर जेल भेजा गया। मामले में राहुल यादव, पिता कमल यादव, 20 वर्ष, निवासी-गोकुल नगर, रायपुर व दो विधि से संघर्षरत बालक भी शामिल थे. एक अन्य आरोपी साहिब बेग पिता रसीद बेग 19 वर्ष जालमपुर वार्ड धमतरी को सात दिन पूर्व ही थाना अर्जुनी द्वारा मोटर सायकल में स्टंट बाजी करते बस को रोकने के कोशिश करने में प्रतिबंधक धारा 170,126 एवं 135(3) BNSS के मामले में जेल भेजा गया है।एक और आरोपी के विरुद्ध आर्म्स एक्ट की धारा 25,27 के तहत कार्यवाही कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया है।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!