शहर के भीतर भारी मालवाहको के स्पीड पर लगाम लगाने जुटी यातायात पुलिस
एसपी के निर्देश पर यातायात प्रभारी ने टीम के साथ रत्नाबांधा रोड पर वाहन चालकों को दी समझाईश व यातायात नियमों के पालन की सीख

धमतरी। एसपी भावना पाण्डेय जिले में पदस्थ होने के बाद बेहतर पुलिसिंग के साथ ही सुगम सुरक्षित यातायात व्यवस्था को प्राथमिकता दे रहे है। उनके निर्देश पर यातायात प्रभार खेमराज साहू ने टीम के साथ बीती रात्रि रत्नाबांधा चौक पर सभी भारी मालवाहको के बेलगाम स्पीड पर लगाम लगाया। बता दे कि शहर के भीतर से होकर रोजाना सैकड़ो मालवाहक गुजरते है। जिनमें से कई मालवाहकों की रफ्तार ज्यादा होती है जिससे दुर्घटना की आंशका रहती है। इसलिए कल यातायात प्रभारी द्वारा शहर के भीतर से होकर गुजरने वाले भारी वाहने को रोककर उनके चालकों को शहर सीमा में निर्धारित गति पर ही वाहन चलाने की समझाईश दी। साथ ही अन्य यातायात नियमों का पालन अनिवार्य रुप से करने हेतु निर्देशित किया।
इसके अतिरिक्त शिकायते मिल रही थी कि रेत हाईवा वाहने रात में एक साथ कतारबद्ध होकर शहर के भीतर प्रवेश करते है। जिससे दुर्घटना की आशंका बढ़ जाती है। ऐसे में यातायात प्रभारी ने ऐसे हाईवा चालकों को एक साथ शहर में प्रवेश न करने की हिदायत दी। इसके स्थान पर गाडिय़ों में गेप रखने कहा। वहीं शराबी वाहन चालकों, ओव्हर लोड व अन्य नियमों का उल्लंघन न करने निर्देशित किया। विशेषकर स्कूलो, अस्पतालों जैसे क्षेत्रो के बाहर यातायात सुगम बनाने पर ध्यान दिया जा रहा है। साथ ही नया बस स्टैण्ड के बाहर यातायात व्यवस्था चरमराई रहती है जिसमें भी सुधार के प्रयास आवश्यक है।
नियमों का पालन कर सभी करें सुगम सुरक्षित यातायात में सहयोग- एसपी भावना पाण्डेय

एसपी भावना पाण्डेय ने जिले वासियों से अपील करते कहा कि सभी यातायात नियमों का पालन करें। ओवर स्पीड़ से वाहन न चलाये, वाहन चालन के दौरान अपर – डीपर लाईट का उपयोग करे, शराब पीकर वाहन न चलाए, यातायात नियमो का पालन करे यातायात पुलिस को सहयोग करें। यातायात पुलिस लगातार सुरक्षित यातायात व दुर्घटनाओं में कमी लाने का प्रयास कर रही है। लेकिन सुरक्षित व सुगम यातायात तभी संभव हो पायेगा जब सभी यातायात नियमों का अनिवार्य रुप से पालन करें। उल्लेखीय है कि चार्ज लेने के बाद एसपी भावना पाण्डेय जिले की यातायात व्यवस्था का जायजा लिया था। जिसके पश्चात सुधार के निर्देश दिए थे।

