Uncategorized

शहर के सड़कों में हजारों गड्ढे, बारिश के मौसम में बढ़ी परेशानी

जल्द मरम्मत व निर्माण की है आवश्यकता, वाहन चालकों का बिगड़ रहा संतुलन


धमतरी। शहर की कई मुख्य सड़कों के साथ ही वार्डों के भीतर की सड़कें भी जर्जर अवस्था में हैं। कई स्थानों पर सड़क के स्थान पर गड्ढे ही नजर आते हैं, जिससे राहगीरों व वाहन चालकों की परेशानी बढ़ गई है।
बता दें कि कहने को तो विकास के बड़े-बड़े दावे किए जाते हैं, परंतु अरबों के विकास की दावों के बीच अहम मूलभूत सुविधा सड़क की बदहाल स्थिति पर लंबे समय से सवाल उठ रहे है। बारिश के मौसम में सड़क के गड्ढे लबालब भर जाते हैं जिससे इस मौसम में समस्या और ज्यादा हो रही है। काफी समय से सड़क स्वीकृत होने व मरम्मत कराने की बातें जिम्मेदार अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों द्वारा कही जा रही हैं लेकिन अब तक न तो निर्माण शुरू हो पाया न ही मरम्मत। शहर के सबसे प्रमुख मार्ग बालक चौक, सदर बाजार, मठ मंदिर चौक से रत्नाबांधा चौक, शिव चौक मार्ग से म्यूसिंपल स्कूल मार्ग, इतवारी बाजार मार्ग सहित कई प्रमुख मार्ग हैं जहां सड़क पर सैकड़ों हजारों गड्ढे हैं। इनके निर्माण व मरम्मत की मांग लोग लगातार कर रहे हैं।
वाहन हो रहे खराब
राजेश सिन्हा, अमित ठाकुर ने बताया व कहा कि शहर की बदहाल सड़कों के कारण उनके दुपहिया वाहन जल्दी खराब हो रहे हैं। वाहन के शॉकअप, पर ज्यादा जोर पड़ता है। वाहन के पुर्जे-पुर्जे गड्ढे के कारण हिल जाते हैं जिससे वाहन को मरम्मत की आवश्यकता पड़ती है और मेंटेनेंस खर्च बढ़ता है।
सालों से सिहावा चौक मोड़ का गड्ढा बना मुसीबत :-
बता दें कि कुछ साल पूर्व शहर के भीतर पुराने एनएच 30 का निर्माण कार्य हुआ था। उसके पूर्व से ही सिहावा चौक मोड़ पर गड्ढे की समस्या बनी हुई है जो कि आज तक दूर नहीं हो पाई है। कुछ दिन पूर्व गड्ढों की मरम्मत कराई गई थी लेकिन फिर से वहां गिट्टी बाहर आने लगा है। ऐसे में फिर से लोग मांग कर रहे हैं कि सड़क के इस गड्ढे को गुणवत्तापूर्ण तरीके से मरम्मत किया जाये ताकि बार-बार यह समस्या उत्पन्न न हो।

”शहर के अधिक सड़कों का मरम्मत ही नहीं बल्कि नवनिर्माण किया जायेगा जिसकी स्वीकृति मिल चुकी है। लेकिन ईरान-अमेरिका इजऱाइल युद्ध व बाजार में डामर व अन्य सामग्रियों की कमी के कारण कार्य प्रभावित हुआ है। जल्द ही नये सड़कों का निर्माण होगा। ÓÓ

रामू रोहरा
महापौर- नगर पालिक निगम – धमतरी

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!