Uncategorized

यादव समाज नगर इकाई के अध्यक्ष निर्वाचित हुए रामेश्वर कोसरिया


धमतरी। कोसरिया यादव समाज नगर इकाई धमतरी के अध्यक्ष पद के लिए चुनाव हुआ। दिनभर गहमा-गहमी महौल में मतदान प्रक्रिया से चुनाव हुआ। अपने प्रतिद्विंदी को कड़ी टक्कर देते हुए पूर्व अध्यक्ष रामेश्वर यादव पुन: अध्यक्ष निर्वाचित हुए। आमातालाब के पास यादव समाज भवन में यादव समाज का चुनाव हुआ। कोसरिया यादव समाज नगर इकाई के अध्यक्ष पद के लिए यशवंत यादव और रामेश्वर यादव के बीच मुकाबला हुआ। मतदान की प्रक्रिया 26 जुलाई रविवार की सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक चला। शहर के सभी वार्ड के महिला-पुरूष सदस्य अध्यक्ष चुनने उत्साह से मतदान प्रक्रिया में शामिल हुए। मतदान के बाद चुनाव परिणा की घोषणा चुनाव समिति द्वारा किया गया। कुल 247 सामाजिजनों ने मतदान किया, जिनमें 117 महिला और 130 पुरूष मतदाता शामिल है। यशवंत यादव को 66 एंव रामेश्वर यादव को 168 वोट मिले। 13 मतपत्र में त्रूटिपूर्ण मतदान होने के कारण सामाजिक चुनाव अधिकारी ने निरस्त किया। इस तरह सर्वाधित मत हासिल करने वाले प्रत्याशी रामेश्वर यादव को अध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया गया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष जोहन सिंग यादव, रामेश्वर यादव, यशवंत यादव, भागवत यादव, बंशी यादव, विजय यादव हंशु यादव, राजेन्द्र यादव रामजीवन यादव, दीपक यादव, बबलु यादव, अशोक यादव, जितेन्द्र यादव, नरेन्द्र यादव, सुकलाल यादव इस अवसर पर परिणाम की घोषण के बाद समर्थकों ने रंग-गुलाल लगाकर धुमाल की धुन में जश्न मनाया। ेचुनाव समिति में चुनाव आयुक्त शिक्षक एन.आर.यादव, चुनाव अधिकारी नन्द किशोर यादव, सहायक चुनाव अधिकारी राम अवतार यादव एवं विशेष सहयोगी सदस्य के दायित्व का निर्वहन हेमंत यादव, तुलसी राम यादव, मोहन कुमार यादव, हीरालाल यादव, समाज सेवक लल्लु राम यादव, परदेशी राम यादव ने किया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!