Uncategorized

जिस पेट्रोल पंप पर चोरी का आरोप लगाया, अब वहीं भुगतान के लिए प्रदर्शन करना कांग्रेस की दोहरी राजनीति को दर्शाता है-भाजपा पार्षद

महापौर ने मानवता का परिचय देते हुए 33.30 लाख रुपये का करवाया भुगतान, लगभग 9 लाख रुपये भुगतान है शेष

भाजपा पार्षदों ने लगाया आरोप: कांग्रेस अपने कार्यकाल के कथित घोटालों से ध्यान भटकाने के लिए उठा रही बेबुनियाद मुद्दे

धमतरी- भाजपा पार्षदों नरेन्द्र रोहरा, विजय मोटवानी, नीलेश लूनिया, मेघराज ठाकुर ने प्रेस में जारी बयान में कहा कि महापौर रामू रोहरा के कार्यकाल में 1 मार्च 2025 से 17 अगस्त 2025 तक 43.29 लाख रुपये का डीज़ल खरीदा गया। इसके बाद 31 जुलाई को कांग्रेस पार्षदों ने बंद पड़ी पल्सर गाड़ी में डीज़ल डलवाने और चोरी का आरोप लगाया, जिससे शहर की राजनीति गरमा गई थी। इस आरोप से आक्रोशित भाजपा पार्षदों ने 1 अगस्त को थाने में शिकायत दर्ज कराई, और मामले की जांच कलेक्टर को सौंप दी गई। हैरानी की बात यह है कि जांच रिपोर्ट आज तक सामने नहीं आई, लेकिन इसके बावजूद महापौर ने मानवता का परिचय देते हुए 33.30 लाख रुपये का भुगतान करवा दिया, जबकि लगभग 9 लाख रुपये अभी भी शेष हैं। डीज़ल खरीदी और भुगतान की पूरी सूची जारी करते हुए भाजपा पार्षदों ने कहा कि 1 मार्च 2025-31 मार्च 2025 खरीदी 7,46,984 भुगतान 2 लाख, 1 अप्रैल 2025-31 मई 2025 खरीदी 17,20,01, भुगतान ढाई लाख, 1 जून 2025-17 जून 2025, खरीदी 18,62,035 आर वी कुमार एंड कंपनी को किए गए भुगतान (विभिन्न तिथियों में 2 लाख, 2 लाख, 2 लाख, 2 लाख 85 हजार, 3 लाख, 1 लाख 85 हजार, 3 लाख 29 हजार 546) अन्य आंशिक भुगतान। कुल खरीदी 43.29 लाख, कुल भुगतान 33.30 लाख शेष राशि लगभग 9 लाख भाजपा पार्षदों ने तीखे शब्दों में कहा कि जिस पेट्रोल पंप को कांग्रेस ने खुद कटघरे में खड़ा किया, आज उसी के लिए सड़क पर उतरना उनकी राजनीतिक अवसरवादिता को उजागर करता है। पार्षदों ने आरोप लगाया कि कांग्रेस अपने कार्यकाल के कथित घोटालों से ध्यान भटकाने के लिए बेबुनियाद मुद्दे उठा रही है। भाजपा ने साफ कहा कि जांच रिपोर्ट आने से पहले इस तरह का प्रदर्शन ओ केवल जनता को गुमराह करने का प्रयास है।
भाजपा पार्षदों ने आरोप लगाया कि कांग्रेस अपने कार्यकाल के कथित घोटालों से ध्यान भटकाने के लिए बेबुनियाद मुद्दे उठा रही है। जिस पेट्रोल पंप पर चोरी का आरोप लगाया, अब वहीं भुगतान के लिए प्रदर्शन करना उनकी दोहरी राजनीति को दर्शाता है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!