Uncategorized

छत्तीसगढ़ पृथक राज्य निर्माण से रजत जयंती तक का सफर रहा अभूतपूर्व -महेन्द्र पंडित

भाजपा जिला महामंत्री ने कहा शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, सड़क, स्वच्छता, रेल्वे कनेक्टविटी, उद्योग, पर्यटन सहित अन्य सभी सुविधाओं का हुआ विस्तार

केन्द्र की मोदी सरकार व राज्य के साय सरकार हर मोर्चे पर हो रही है सफल


धमतरी। भाजपा जिला महामंत्री महेन्द्र पंडित ने क्षेत्रवासियों को छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने पर रजत जयंती के अवसर पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।
श्री पंडित ने आगे कहा कि छत्तीसगढ़ पृथक राज्य निर्माण से रजत जयंती तक का सफर अभूतपूर्व रहा है। प्रदेश हर क्षेत्र में निरंतर तरक्की की ओर अग्रसर रहा। शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, सड़क, स्वच्छता, रेल्वे कनेक्टविटि, सहित अन्य सभी सुविधाओं का विस्तार हुआ। प्रदेशवासियों को नित नये अवसर मिले। पहले छत्तीसगढ़ राज्य को पिछड़ा राज्य माना जाता था, लेकिन बीते 25 वर्षो में राज्य ने तरक्की के नये आयाम स्थापित किया है। प्रदेश में उद्योग, पर्यटन, ग्रामीण अर्थ व्यवस्था की मजबूती, शहरी विकास सहित कई अन्य विकास के क्षेत्र में प्रदेश में अनेक उपलब्धि हासिल की है। पहले प्रदेश नक्सल समस्या से गंभीर रुप से ग्रसित था जिसे केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार व राज्य की विष्णुदेव सरकार के सकारात्मक रवैय्ये व सुरक्षा बलों की मेहनत के दम पर आज प्रदेश नक्सल मुक्त होने की ओर अग्रसर है। राज्य स्थापना के बाद बीते 25 वर्षो में धमतरी जिले में भी विकास को पंख लगे।
भाजपा जिला महामंत्री महेन्द्र पंडित ने कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार व राज्य के साय सरकार हर मोर्चे पर सफल हो रही है। मोदी सरकार ने देश को दुनिया भर में अग्रिम पंक्ति में खड़ा किया है। आज भारत का डंका पूरे विश्वास में बज रहा है। भाजपा विश्व गुरु बनने की ओर अग्रसर है। मोदी सरकार में ठोस व देशहित में अहम फैसले लिये गये। जिससे देश भर की जनता प्रसन्न है। भारत मजबूत अर्थव्यवस्था बनकर उभरा है। वहीं साय सरकार के नेतृत्व में लगातार प्रदेश में सुशासन स्थापित किया जा रहा है। अनेक कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से प्रदेशवासियों को लाभ पहुंचाया जा रहा है। महिला किसानों गरीब, मध्यम वर्गीय सहित सभी वर्गो के हितों का ख्याल रखा जा रहा है। पूर्व प्रधानंमत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी ने हमे अलग छत्तीसगढ़ राज्य की सौगात दी थी। जिसके पश्चात भाजपा हमने बनाया है हम ही संवारेगें के नारे को सार्थक कर रही है।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!