Uncategorized

बाल दिवस पर जिले के 1 हजार बच्चों को कराया जाएगा स्वर्ण प्राशन संस्कार,महापौर रामू रोहरा मुख्य अतिथि शामिल होंगे

धमतरी-आयुष विभाग जिला धमतरी द्वारा बाल दिवस के अवसर पर बच्चों के उज्जवल भविष्य निर्माण में आयुर्वेद का वरदान थीम पर विशेष स्वर्ण प्राशन संस्कार कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम कल शुक्रवार, 14 नवम्बर को सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक सरस्वती शिशु मंदिर, आमातालाब रोड, आंबेडकर वार्ड, धमतरी में आयोजित होगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि महापौर श्री रामू रोहरा शामिल होंगे । महापौर रामू रोहरा के मुख्य आतिथ्य में जन्म से लेकर 16 वर्ष तक के लगभग 1000 बच्चों को स्वर्ण प्राशन कराया जाएगा। स्वर्ण प्राशन एक प्राचीन आयुर्वेदिक पद्धति है जिसे ऋषि-मुनियों द्वारा वर्णित किया गया है। यह बच्चों की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने, बुद्धि और स्मरण शक्ति में वृद्धि करने, पाचन तंत्र को संतुलित रखने तथा मानसिक व शारीरिक विकास में सहायक होता है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!