Uncategorized

समाजहित में चुनाव से नाम लिया वापस-बरखा शर्मा

जिला ब्राम्हण समाज के चुनाव की सरगर्मी तेज

अध्यक्ष के लिए अयोध्या प्रसाद पाण्डेय व राकेश दीवान मैदान में
उपाध्यक्ष, सहसचिव हुए निर्विरोध निर्वाचित

धमतरी। धमतरी जिला ब्राम्हण समाज के चुनाव की सरगर्मी तेज हो चुकी है। बीते दिनों तहसील ब्राम्हण समाज का मनोनयन हुआ जिसमें सूर्यकांत तिवारी को सर्वसम्मति से पुन: अध्यक्ष का दायित्व साैंपा गया। वहीं शेष पदाधिकारियों का भी मनोनयन हुआ।बहरहाल चुनाव अधिकारी डाॅ. अन्नत दीक्षित से मिली जानकारी के अनुसार अध्यक्ष पद के लिए विनोद कुमार पाण्डेय, राकेश दीवान, भूपेन्द्र मिश्रा, राजेन्द्र प्रसाद मिश्रा, अयोध्या प्रसाद पाण्डेय, ललित प्रसाद शर्मा, बरखा शर्मा, जगदीश्वर शर्मा, उपाध्यक्ष पद के लिए युवराज शर्मा, देवकांत द्विवेदी, मदनलाल शर्मा, जय प्रकाश झा, महासचिव पद के लिए विनोद कुमार पाण्डेय, खेमराज तिवारी, भूपेन्द्र मिश्रा, द्वारिका प्रसाद शर्मा, राकेश तिवारी, सहसचिव पद के लिए रविशंकर दुबे तथा प्रदीप शर्मा, कोषाध्यक्ष पद के लिए लोकेश कुमार पाण्डेय आैर कामता प्रसाद चाैबे ने नामांकन दाखिल किया था। नाम वापसी के बाद अध्यक्ष पद के लिए अयोध्या प्रसाद पाण्डेय, राकेश दीवान तथा बरखा शर्मा का नाम शेष रहा। लेकिन चूंकि नाम वापसी में 5 मिनट विलंब होने की वजह से बरखा शर्मा नाम वापस नहीं ले पाई, लेकिन उन्होंने बिना किसी को समर्थन दिए अध्यक्ष पद के चुनाव से स्वयं को पृथक कर लिया है। बरखा शर्मा का कहना है कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत उन्होंने नामांकन दाखिल किया था लेकिन समाज हित आैर संगठन की मजबूती के लिए उन्होंने अध्यक्ष पद का चुनाव नहीं लड़ने का फैसला किया है,ज्ञात हो बरखा शर्मा वर्तमान में महिला मंच की जिलाध्यक्ष हैं ! इस तरह अध्यक्ष पद के लिए नई परिस्थितियों में केवल अयोध्या प्रसाद पाण्डेय तथा राकेश दीवान के बीच ही मुकाबला होगा। वहीं उपाध्यक्ष पद के लिए दो ही प्रत्याशी होने से देवकांत द्विवेदी तथा मदन लाल शर्मा निर्विरोध हो चुके है। हालांकि परिणाम की घोषणा बाद में की जाएगी। महासचिव पद के लिए भूपेन्द्र मिश्रा तथा विनोद कुमार पाण्डेय के बीच मुकाबला होगा। सहसचिव पद के लिए भी एक ही प्रत्याशी होने से प्रदीप शर्मा िनर्विरोध हो चुके है। कोषाध्यक्ष पद के लिए कामता प्रसाद चाैबे तथा लोकेश कुमार पाण्डेय के बीच मुकाबला होगा। चुनाव अधिकारी डाॅ. अन्नत दीक्षित ने बताया कि अध्यक्ष समेत महासचिव और कोषाध्यक्ष पद के लिए मतदान 9 मार्च को सपन्न होगा।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!