सायबर व कोतवाली टीम की संयुक्त कार्यवाही में नशीली टेबलेट बेचते दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक सूरज सिंह परिहार के निर्देशन में धमतरी जिले में नशे के अवैध व्यापार पर अंकुश लगाने हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत, थाना सिटी कोतवाली एवं सायबर टीम की संयुक्त कार्यवाही में नशीली दवाइयों की अवैध बिक्री में संलिप्त दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।सिटी कोतवाली को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि दो व्यक्ति एकलव्य खेल मैदान धमतरी में एक्टिवा स्कूटी के पास खड़े होकर अवैध रूप से निटरोसूं 10 (निटरजेपाम ) नामक नशीली टेबलेट की बिक्री कर रहे हैं।सूचना पर थाना प्रभारी के नेतृत्व में सायबर टीम व कोतवाली पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की गई। मुखबिर द्वारा बताए गए हुलिये के आधार पर दो संदिग्ध व्यक्तियों को पकड़ा गया, जिनकी पहचान इस प्रकार हुई:गिरफ्तार आरोपियों में विशेष शर्मा, पिता संतोष शर्मा, 22 वर्ष, निवासी मराठापारा, साईं मंदिर के पास,धमतरी,आशुतोष तिवारी, पिता मनसुख लाल तिवारी, 24 वर्ष, निवासी आमातालाब रोड, इंडोर स्टेडियम, गौरा चौरा के पास शामिल है.प्रारंभिक पूछताछ व तलाशी में दोनों आरोपियों के पास से बड़ी मात्रा में नशीली टेबलेट, नगद रकम, मोबाईल फोन एवं स्कूटी बरामद की गई।आरोपी विशेष शर्मा से 20 स्ट्रीप निटरोसूं -10 टेबलेट (17 में 10-10 नग, 3 में 9-9 नग)-कीमत 1,398.70 रूपये
नगद बिक्री रकम- 600 रूपये,ओप्पो कंपनी का पुराना मोबाईल -5,000 रूपयेआरोपी आशुतोष तिवारी से18 स्ट्रीप निटरोसूं -10 टेबलेट (सभी में 10-10 नग)-कीमत 1,278 रूपये,नगद बिक्री रकम 500 रूपये,2 मोबाइल फोन 9,000 रूपये,1 एक्टिवा स्कूटी 30,000 रूपये,जप्तशुदा 380 टेबलेट का 100-100 रुपये प्रति नग टेबलेट,बाजार मुल्य कुल 38,000 रूपये)जुमला जप्ती सम्पत्ति का कुल मूल्य 47,776.70/- रूपये है.उक्त प्रकरण में थाना सिटी कोतवाली धमतरी में अपराध क्रमांक 163/25 धारा 21(क), 29 नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रॉपिक सब्सटेंस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।


