Uncategorized

गोलबाजार क्षेत्र का वाटर फ्रीजर में महीनो से नहीं मिल रहा ठंडा पानी, मो.फिरोज खान ने की व्यवस्था में सुधार की मांग

नगर पालिक निगम धमतरी चुनाव में महापौर प्रत्याशी रहे मोहम्मद फिरोज़ खान ने बताया कि गोल-बाजार का एक मात्र फ्रीजर जिसका ठंडा पानी पूरा गोल-बाजार पीता है मगर अफसोस उस फ्रीजर को बंद पड़े कई माह हो गया है और तो और उस फ्रीजर को डायरेक्ट बोर के पाईप से जोड़ दिया गया है.मतलब जब बोर चालू होगा तो ही फ्रीजर से पानी मिलेगा वो भी ताजा,ठंडा नही ठीक उसी प्रकार उसी बोर के वाल्ब को बनाने के बाद भी बैगा होटल के बाजू नल में आज तक पानी की सप्लाई नही हो रही है.अब पानी क्यों सप्लाई नही हो रही है.यह निगम जल विभाग को जाँच करनी चाहिए.वर्तमान में भीषण गर्मी पड़ रही है.लोगो का गला पल पल सूख रहा है.ऐसे में गोलबाजार जैसे शहर के सबसे प्रमुख और व्यस्त क्षेत्र में जंहा हजारो लोगो का रोजाना आवागमन होता है फ्रीजर महीनो से अव्यवस्था की भेंट चढ़ गई है.निगम की इस लापरवाही का खामयाजा आमजनता भुगत रही है.ऐसे में भीषण गर्मी में इस समस्या से पूरे गोल-बाजार के व्यवसायी, सब्जी विक्रेता व आम नागरिक परेशान हो रही है.उन्हें ठंडा पेयजल खरीद कर पीना पड़ रहा है.ऐसे में फिरोज खान ने मांग की है कि समस्या को देखते हुये जल्द से जल्द इसका निराकरण किया जाये.

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!