Uncategorized

फाग प्रतियोगिता जैसे आयोजन हमारी समृद्ध लोक संस्कृति और परंपराओं को जीवित रखने का कार्य करते हैं : रंजना साहू

ग्राम सरसोंपुरी में हुआ फाग प्रतियोगिता का आयोजन, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष ने दी होली की शुभकामनाएं

धमतरी- ग्राम सरसोंपुरी में ग्रामवासियों के द्वारा होली पर्व के उपलक्ष्य में पारंपरिक फाग प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया, कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं धमतरी की पूर्व विधायक श्रीमती रंजना डीपेंद्र साहू मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य श्रीमती धनेश्वरी साहू, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी उमेश साहू, भाजपा वरिष्ठ दिग्विजय सिंह कृद्दत, भाजपा नेत्री रितिका यादव सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत फाग गीतों और पारंपरिक होली गीतों के साथ हुई, जिसमें क्षेत्र के ख्याति प्राप्त विभिन्न फाग मंडलियों ने उत्साहपूर्वक संगीतमय भगवान श्री कृष्ण की लीलाओं को रसपान कराएं। रंग, उमंग और लोक संस्कृति से सराबोर इस प्रतियोगिता में ग्रामवासियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और होली की परंपराओं को जीवंत किया। मुख्य अतिथि श्रीमती रंजना डीपेंद्र साहू ने कहा कि होली का पर्व हमारे समाज में आपसी प्रेम, भाईचारा और सद्भाव का संदेश देता है।उन्होंने कहा कि फाग प्रतियोगिता जैसे आयोजन हमारी समृद्ध लोक संस्कृति और परंपराओं को जीवित रखने का कार्य करते हैं। उन्होंने ग्रामवासियों को होली पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए सभी केंद्र जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। वहीं जिला पंचायत सदस्य श्रीमती धनेश्वरी साहू ने अपने उद्बोधन में कहा कि गांवों में इस प्रकार के सांस्कृतिक आयोजन सामाजिक एकता और भाईचारे को मजबूत बनाते हैं, उन्होंने ग्राम सरसों पुरी के ग्रामवासियों को इस सुंदर आयोजन के लिए बधाई देते हुए कहा कि होली का पर्व हम सभी को मिलजुल कर खुशियां बांटने और आपसी प्रेम को बढ़ाने का संदेश देता है।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!