Uncategorized

नगरी नगर पंचायत का 1 साल बेमिसाल कार्यक्रम: 100 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का लेखा-जोखा, पत्रकारों संग होली मिलन

नगरी। नगर पंचायत नगरी के कार्यकाल का एक वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर “l1 साल बेमिसाल कार्यक्रम के तहत नगर के रेस्ट हाउस में पत्रकार वार्ता एवं होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नगर के पत्रकार साथियों का सर्वप्रथम गुलाल लगाकर आत्मीय स्वागत किया गया। इसके बाद नगर पंचायत अध्यक्ष बलजीत छाबड़ा उपाध्यक्ष विकास बोहरा तथा लोक निर्माण विभाग के सभापति अश्वनी निषाद ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से अपने एक वर्ष के कार्यकाल का विस्तृत लेखा-जोखा जनता के सामने रखा।
पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए नगर पंचायत अध्यक्ष बलजीत छाबड़ा ने बताया कि नगरी नगर पंचायत में एक वर्ष के दौरान लगभग 100 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्य एवं हितग्राही मूलक योजना का लाभ नगर के लोगों को दिया गया है तथा अनेक कार्यों को स्वीकृति मिल चुकी है। उन्होंने कहा कि शासन की विभिन्न योजनाओं के माध्यम से लोगों को सीधे लाभ पहुंचाने का प्रयास किया गया है।
उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि अमृत मिशन योजना के तहत लगभग 70 करोड़ रुपये की लागत से नगर में पेयजल एवं आधारभूत सुविधाओं के विकास का कार्य किया जा रहा है। इसके अलावा वर्तमान में स्वीकृत निर्माण कार्यों को मिलाकर लगभग 12 करोड़ रुपये के निर्माण कार्य विभिन्न मदों के माध्यम से स्वीकृत किए गए हैं।
महिला सशक्तिकरण की दिशा में महतारी वंदन योजना के तहत एक वर्ष में नगर की लगभग 2500 महिलाओं को लगभग 3 करोड़ रुपये की राशि सीधे उनके खातों में ट्रांसफर की गई है। इसी प्रकार प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत करीब 2 करोड़ रुपये के आवास कार्य स्वीकृत किए गए तथा लगभग 1 करोड़ रुपये की राशि हितग्राहियों को भुगतान के रूप में दी गई।
सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की जानकारी देते हुए बताया गया कि नगर पंचायत नगरी में 971 पेंशनधारियों को नियमित रूप से पेंशन राशि प्रदान की गई। इसके अतिरिक्त राष्ट्रीय परिवार सहायता योजना सहित अन्य योजनाओं के माध्यम से लगभग 1 करोड़ रुपये की राशि हितग्राहियों के खातों में ट्रांसफर की गई। वहीं अन्य शासकीय योजनाओं के तहत करीब 80 लाख रुपये की राशि भी लोगों को प्रदान की गई।
नगर के अधोसंरचना विकास पर प्रकाश डालते हुए अध्यक्ष ने बताया कि नगरी की पुरानी बस्ती पुलिया के निर्माण के लिए 3 करोड़ 31 लाख 47 हजार रुपये की स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है, जिसका कार्य शीघ्र प्रारंभ होने वाला है। अध्यक्ष एवं पार्षद निधि के कार्यों को लगभग 70 लख रुपए का कार्य को धरातल पर उतरने का भी प्रयास किया गया इसके साथ ही राज्य सरकार के बजट में बजरंग चौक से हरदीभाठा चौक तक सड़क चौड़ीकरण के लिए 34 करोड़ रुपये का प्रावधान किए जाने से नगरी नगर में विकास कार्यों की गति और तेज होगी। खेल मैदान बस स्टैंड एवं तालाबों का सौंदरीकरण भी जल्द शासन से स्वीकृति मिलने के बाद करवाए जाने का प्रावधान है.जनहित के कार्यों की चर्चा करते हुए बताया गया कि नगर पंचायत द्वारा एक वर्ष के भीतर 110 नए राशन कार्ड बनाए गए, जबकि 146 नए नाम जोड़े गए और 196 नाम हटाए गए। यह प्रक्रिया काफी जटिल मानी जाती है, लेकिन जनप्रतिनिधियों और पार्षदों की सक्रियता से इसे सफलतापूर्वक पूरा किया गया। इसके अलावा नामांतरण और बंटवारा संबंधी प्रकरणों का भी समय-समय पर निराकरण किया गया।पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए नगर पंचायत अध्यक्ष बलजीत छाबड़ा ने कहा कि “हमने जनता से पांच वर्षों में जो वादे किए हैं, उनका पहला वर्ष उपलब्धियों से भरा रहा है। आने वाले चार वर्षों में इसी गति और प्रतिबद्धता के साथ विकास कार्यों को आगे बढ़ाया जाएगा।
पत्रकारों ने भी नगर पंचायत द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों की सराहना की और नगर के विकास में सकारात्मक सहयोग देने का भरोसा जताया।कार्यक्रम के अंत में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें जनप्रतिनिधि, पत्रकार, अधिकारी और कर्मचारी सभी ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। ढोल-नगाड़ों और होली गीतों की धुन पर पूरा प्रांगण उत्सव के रंग में रंग गया और सभी ने मिलकर हर्षोल्लास के साथ होली का त्योहार मनाया।इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष बलजीत छाबड़ा उपाध्यक्ष विकास बोहरा सभापति अश्विनी निषाद शंकर देव विनीता कोठारी अलका साव पार्षद राजा पवार देवचरण ध्रुव मिकी गुप्ता नरेश पटेल चेलेश्वरी साहू जयंती टुकेश्वरी साहू डागेश्वरी साहू अंबिका ध्रुव असकरण पटेल हरीश साहू नगर पंचायत सीएमओ यशवंत वर्मा इंजीनियर परमेश कुमार ध्रुव राजस्व निरीक्षक राजेंद्र कुमार साहू सहित सभी जनप्रतिनिधियों ने नगर की जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनता के आशीर्वाद और विश्वास के कारण ही यह उपलब्धियां संभव हो पाई हैं। उन्होंने विश्वास दिलाया कि आने वाले वर्षों में भी नगरी नगर पंचायत विकास के नए आयाम स्थापित करेगी।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!