Uncategorized

एनएसएस छात्र छात्राओं को साइबर सुरक्षा एवं सामाजिक जागरूकता की दी गई जानकारी

साइबर जागरूकता, पाक्सो एक्ट, नशामुक्ति एवं यातायात नियमों पर छात्रों को विस्तृत मार्गदर्शन

एसपी सूरज सिंह परिहार के निर्देशन में डीएसपी सुश्री मीना साहू, शक्ति टीम एवं साइबर टीम द्वारा ग्राम सोरम में आयोजित एनएसएस शिविर के समापन अवसर पर शोभाराम देवांगन शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, धमतरी के छात्र-छात्राओं के लिए एक व्यापक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों को साइबर सुरक्षा, नशामुक्ति, यातायात जागरूकता, महिला सुरक्षा, पाक्सो एक्ट, तथा कैरियर मार्गदर्शन से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई.डीएसपी साहू ने विद्यार्थियों को समझाया कि आज के डिजिटल युग में साइबर अपराध तेजी से बढ़ रहे हैं, इसलिए जागरूक रहना आवश्यक है। उन्होंने फर्जी ईमेल, मैसेज या लिंक द्वारा ठगी,ऑनलाइन बैंकिंग फ्रॉड: ओटीपी, क्यू आर कोड या पासवर्ड के माध्यम से धन निकासी,सोशल मीडिया ठगी और फर्जी प्रोफाइल,साइबर बुलिंग एवं पोर्नोग्राफी से संबंधित अपराध की जानकारी दी.कार्यक्रम के अगले चरण में डीएसपी साहू ने नशे के दुष्प्रभावों पर प्रेरणादायक संबोधन दिया।
उन्होंने कहा नशामुक्त युवा ही मजबूत राष्ट्र की नींव है। विद्यार्थियों को नशे से दूर रहकर समाज को भी प्रेरित करना चाहिए।डीएसपी साहू ने छात्र-छात्राओं को पाक्सो एक्ट के महत्वपूर्ण प्रावधान, कानूनी सुरक्षा, गुड टच-बैड टच, महिला सुरक्षा उपाय तथा संकट की स्थिति में पुलिस से त्वरित सहायता प्राप्त करने के तरीकों के बारे में बताया।एसपी धमतरी के निर्देश पर कार्यक्रम में छात्रों को प्रेरक जानकारी दी गई.

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!