Uncategorized

शिक्षा , स्वास्थ्य , सड़क , पानी और बिजली जैसी मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए कर रहे है निरंतर प्रयास-ओंकार साहू

ग्राम दोनर में विधायक ने किया शेड व सामुदायिक भवन निर्माण का भूमिपूजन

धमतरी विधायक ओंकार साहू क्षेत्रिय दौरा कार्यक्रम के दौरान महनदी के पावन तट पर स्थित ग्राम दोनर पहुंचकर सतनामी समाज व ग्राम वासियों के साथ सत्य और आस्था के प्रतीक जैतखाम का पूजन अर्चन कर समाज व क्षेत्र के समृद्धि के लिये कामना किये.इसी तारतम्य में समाज जनों ने विधायक का पुष्पगुच्छ से जोशीला स्वागत किया.तत्पश्चात वार्ड क्रमांक – 8 में विधायक के मुख्य आतिथ्य में शेड निर्माण व सतनामी पारा में सामुदायिक भवन निर्माण भूमिपूजन कार्यक्रम को सम्पन्न विधायक ओंकार साहू ने अपने मंचीय उद्बोधन में कहा आज मैं आपके बीच खड़ा हूं वो जनता के आशीर्वाद और स्नेह का परिणाम है उन्होंने कहा क्षेत्र के विकास की गति को बढ़ाने के लिए हम कई पहल कर रहे हैं। निरंतरता के साथ हम शिक्षा , स्वास्थ्य , सड़क , पानी और बिजली जैसी मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए काम रहे है। इस कार्यक्रम में हरनारायण साहू जनपद सदस्य , हरीश चन्द्राकर जोन अध्यक्ष , श्रीमती खिलेश बाई नगारची सरपंच ग्रा.पं. दोनर हलधर चन्द्राकर उपसरपंच दोनर ,कुबेर चन्द्राकर , तुकेश साहू , अवेन्द देशलहरे , बी आर सोनकर सचिव , संतोषी चंद्राकर, रामेश्वरी चन्द्राकर, चमेली चन्द्राकर, मोतीम चन्द्राकर, महेंद्र तारक, दुजराम साहू, हेमलता साहू, खेमिन बंजारे, हेमलता सतनामी, कालेंद्री ध्रुव, गजेन्द्र तारक, रामेश्वरी चन्द्राकर, नंदनी साहू, कामता साहू गजेन्द्र साहू साथ में बड़ी संख्या में ग्रामवासी व मातृशक्ति उपस्थित रहे.

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!