Uncategorized

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने रायपुर में ली बैठक, धमतरी जिलाध्यक्ष शरद लोहाना भी हुए शामिल

आगामी नगरीय निकाय व पंचायत चुनाव की रणनीति व खरीदी केन्द्र में अव्यवस्था के खिलाफ आंदोलन पर हुई चर्चा


धमतरी। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने रायपुर के राजीव भवन मुख्यालय में प्रदेश भर के जिला व शहर कांग्रेस अध्यक्षो की बैठक ली। जिसमें विभिन्न विषयो पर जानकारी लेते हुए अध्यक्षो को निर्देश दिए। उक्त बैठक में जिला कांग्रेस अध्यक्ष शरद लोहाना भी शामिल हुए। इस संबंध में चर्चा करते हुए श्री लोहाना ने बताया कि आगामी नगरीय निकाय व पंचायत चुनाव के संबंध में प्रदेश अध्यक्ष श्री बैज ने चुनावी रणनीति पर चर्चा की। एवं जिले एवं शहर में कांग्रेस की गतिविधियों की जानकारी लेकर महत्वपूर्ण निर्देश दिए। वर्तमान में प्रदेश में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी जारी है। जहां किसानो को अव्यवस्था का सामना करना पड़ रहा है। इस संबंध में प्रदेश कांग्रेस द्वारा धान खरीदी केन्द्र चलो अभियान चलाया जा रहा है। केन्द्रो में अव्यवस्था व किसानों से किये गये वादे को पूरा नहीं करने के खिलाफ वृहद आंदोलन की रणनीति पर भी प्रदेश अध्यक्ष ने चर्चा की। प्रदेश अध्यक्ष ने कांग्रेस द्वारा चलाये जा रहे संविधान रक्षक एवं पिछले माह दिए गये कार्यक्रमों एवं मासिक बैठक की भी समीक्षा की। जिलाध्यक्ष शरद लोहाना ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष श्री बैज ने निर्देश दिया है कि शीघ्र ही सभी निकायो में पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की जाए। जिलो में नगर पंचायत एवं नगर निगम क्षेत्र में शीघ्र पर्यवेक्षक व प्रभारी नियुक्ति किया जायेगा। बूथ सेक्टर एवं ब्लाक में खाली पदो पर नियुक्ति करने भी निर्देशित किया गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!