Uncategorized

संतों का मार्गदर्शन समाज को सत्मार्ग की ओर प्रेरित करता है : रंजना साहू

ग्राम रूद्री में शिव महापुराण महोत्सव का भव्य आयोजन, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष हुईं शामिल


धमतरी। ग्राम रूद्री में चल रहे शिव महापुराण महोत्सव में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं धमतरी पूर्व विधायक श्रीमती रंजना डीपेंद्र साहू कथास्थल में पहुंची। कार्यक्रम स्थल पर पहुँचकर उन्होंने सबसे पहले व्यासपीठ पर विराजमान पूज्य कथावाचक पंडित शिवानंद जी महाराज को साल श्रीफल भेंटकर साष्टांग प्रणाम कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किए। रंजना डीपेंद्र साहू ने कहा कि इस प्रकार के आध्यात्मिक अनुष्ठान समाज में सांस्कृतिक चेतना और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं। श्रीमती साहू ने अपने उद्बोधन में कहा कि हमारा सौभाग्य है कि हमें पूज्य पंडित शिवानंद जी महाराज जैसे धमतरी के विद्वान कथावाचक का सान्निध्य प्राप्त हो रहा है, उन्होंने जिस भावप्रवण शैली में भगवान श्री गणेश एवं श्री कार्तिकेय के जन्म की पावन कथा का वर्णन किया, वह अत्यंत मनोहारी, मार्मिक एवं आध्यात्मिक रस से परिपूर्ण था। इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्रीमती श्यामा नरेश साहू, सभापति जनपद पंचायत धमतरी श्रीमती अनिता मुकेश यादव, ग्राम पंचायत सरपंच, ग्रामीण वरिष्ठ प्रीतम साहू, संगीता, घनश्याम यादव, अनिता वर्मा, कांति साहू आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!