Uncategorized

सदर बाजार से घड़ी चौक तक सड़क हुई जर्जर, उभर आये है जगह-जगह गड्ढे

शहर का सबसे व्यस्त मार्ग होने के बाद भी नहीं ली जा रही सुध


धमतरी। शहर का सबसे प्रमुख बाजार सदर बाजार क्षेत्र से घड़ी चौक तक स्थित है लेकिन उक्त क्षेत्र मे ही सड़क की दशा दयनीय हो चुकी है, लेकिन विडम्बना है उक्त व्यस्त व प्रमख सड़क की सुध लेने की फुर्सत किसी जनप्रतिनिधि या अधिकारी के पास नहीं है।
ज्ञात हो कि सदर बाजार क्षेत्र से कचहरी चौक से चमेली चौक, मठ मंदिर चौक से गोल बाजार होते हुए बालक चौक और घड़ी चौक तक सड़क खराब हो चुकी है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे उभर आये है। स्पष्ट नहीं हो पाता है कि सड़क पर गड्ढे है या गड्ढो में सड़क है। चूंकि इस मार्ग पर अनेक व्यापारिक प्रतिष्ठाने है इसलिए यह हर पल लोगों की आवाजाही बनी रहती है। वाहनों का तांता लगा रहता है। ऐसे प्रमुख मार्ग की दुर्गति को लेकर जनता नगर निगम को कोस रही है। बता दे कि शहर में जब कभी किसी विशेष मौको पर धार्मिक, सामाजिक, राजनीतिक, जुलुस रैली का आयोजन होता है तो ज्यादातर विंध्यवासिनी मंदिर से घड़ी चौक तक ही होता है। जिसमें हजारों लोग शामिल होते है। ऐसे प्रमुख सड़क की दशा सुधारने की मांग हो रही है।
बारिश में कई गुणा बढ़ी परेशानी
बारिश के मौसम में सड़के उखड़ जाती है और सड़क पर पहले से गड्ढे हो या सड़क पहले से ही जर्जर होतो सड़क की स्थिति बद से बदत्तर होने में देर नहीं लगती ऐसी ही स्थिति बारिश के मौसम में सदर मार्ग से घड़ी चौक तक रही। ऐसे में शहरवासी तो बारिश के पूर्व या तो सड़क का निर्माण कराने या फिर गुणवत्तापूर्ण मरम्मत कराने की मांग करते रहे, लेकिन इस ओर कार्य नहीं हो पाया। अब बारिश का मौसम दौर में है जल्द ही सड़क की मरम्मत होनी चाहिए, ताकि आवागमन में लोगों को सुविधा हो और दुर्घटना की आंशका भी कम हो।
महापौर रामू रोहरा, लोकनिर्माण विभाग सभापति विजय मोटवानी से उम्मीदें
निगम में सत्ता परिवर्तन के बाद निगम की कार्यप्रणाली में बदलाव नजर आ रहा है। विकास कार्यो को गति देने गुणवत्तापूर्ण कार्य कराने की सोच को महापौर रामू रोहरा निगम लोकनिर्माण विभाग सभापति विजय मोटवानी सार्थक कर सकते है। शहर की जनता और क्षेत्र के व्यापारी उक्त मार्ग के निर्माण व गुणवत्तापूर्ण मरम्मत की मांग कर रहे है। और जल्द इस दिशा में उचित कार्रवाई की उम्मीद जता रहे है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!