कुरूद की शान: हेमीन सिंन्हा ने 12वीं बोर्ड में रचा इतिहास,93.40 प्रतिशत अंकों के साथ बनी जिला टॉपर

कुरुद-जब मेहनत, लगन और सपनों का संगम होता है, तो नतीजा इतिहास बन जाता है. कुरूद शहर के गांधी चौक, कलार पारा की बेटी हेमींन सिंन्हा ने अपनी अद्भुत प्रतिभा से धमतरी जिले का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, कुरुद की इस होनहार छात्रा ने छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की 12वीं बोर्ड परीक्षा (कॉमर्स संकाय) में 93.40 प्रतिशत अंकों के साथ जिला टॉपर बनकर नया कीर्तिमान रच दिया। यह सिर्फ एक उपलब्धि नहीं, बल्कि कुरूद की मिट्टी से निकली उस चिंगारी की कहानी है, जो अब पूरे जिले को रोशन कर रही है. हेमिन जिनके पिता गणेश राम सिंन्हा और माता श्रीमती सोहद्रा सिंन्हा ने उन्हें संस्कारों और आत्मविश्वास के पंख दिए, ने अपनी इस उपलब्धि से साबित कर दिया कि दृढ़ निश्चय के आगे कोई मंजिल असंभव नहीं। इस शानदार प्रदर्शन ने शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, कुरुद और उनके शिक्षकों का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया।शिक्षकों और शुभचिंतकों का बरसा प्यार
हेमींन की इस ऐतिहासिक सफलता पर उनकी कक्षा शिक्षिका सुश्री ए. मनीषा नायडू, अविनाश साहू, निशा पटेल, मनीष सरकार, हेमंत साहू, बी आर सी सी कुलेशर सिन्हा निरंजन सिन्हा दामिनी सिंन्हा, मनोज सिन्हा, गन्नू राम सिन्हा, रामकुमार सिन्हा हीरेश सिन्हा
समारू राम सिन्हा मूलचंद सिन्हा सहित असंख्य शुभचिंतकों ने उन्हें हृदय से बधाई और आशीर्वाद दिया। उनके मार्गदर्शन और प्रोत्साहन ने हेमींन को इस शिखर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई।सफलता पर उनकी कक्षा शिक्षिका सुश्री ए. मनीषा नायडू, अविनाश साहू, निशा पटेल, मनीष सरकार, हेमंत साहू, बी आर सी सी कुलेशर सिन्हा निरंजन सिन्हा दामिनी सिंन्हा, मनोज सिन्हा, गन्नू राम सिन्हा, रामकुमार सिन्हा हीरेश सिन्हा
समारू राम सिन्हा मूलचंद सिन्हा सहित असंख्य शुभचिंतकों ने उन्हें हृदय से बधाई और आशीर्वाद दिया।
कुरूद शिक्षा का उभरता सितारा
विधायक अजय चंद्राकर का दूरदर्शी नेतृत्व में कुरूद आज शिक्षा के क्षेत्र में एक चमकता सितारा बन चुका है.इसका श्रेय पूर्व मंत्री व विधायक अजय चंद्राकर के दूरदर्शी नेतृत्व को जाता है। वे शिक्षा को रोजगारमूलक और तकनीकी क्षेत्र से जोड़कर क्षेत्र के सुनहरे भविष्य को गढ़ने में निरंतर प्रयासरत हैं। उनके नवाचारों और प्रेरणादायी पहल ने कुरूद को प्रतिभाओं का केंद्र बनाया है, जहां से प्रतिवर्ष छात्र प्रदेश और जिला स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हैं। श्री चंद्राकर ने हेमींन की उपलब्धि पर गर्व जताते हुए कहा, हमारा लक्ष्य है कि कुरूद की हर बेटी और बेटा शिक्षा के माध्यम से नई ऊंचाइयों को छुए। हेमींन जैसे छात्र हमारी इस सोच को साकार कर रहे हैं।हेमींन एक प्रेरणा, एक मिसाल है
हेमींन की यह उपलब्धि केवल एक अंकसूची नहीं, बल्कि उन लाखों युवाओं के लिए प्रेरणा की मशाल है, जो अपने सपनों को हकीकत में बदलने की राह पर हैं। उनकी इस सफलता ने धमतरी जिले को गौरवान्वित किया और कुरूद को शिक्षा के क्षेत्र में एक नई पहचान दी।
जब मेहनत, लगन और सपनों का संगम होता है, तो नतीजा इतिहास बन जाता है.कुरूद शहर के गांधी चौक, कलार पारा की बेटी हेमींन सिंन्हा ने अपनी अद्भुत प्रतिभा से धमतरी जिले का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, कुरुद की इस होनहार छात्रा ने छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की 12वीं बोर्ड परीक्षा (कॉमर्स संकाय) में 93.40 प्रतिशत अंकों के साथ जिला टॉपर बनकर नया कीर्तिमान रच दिया। हेमिन जिनके पिता गणेश राम सिंन्हा और माता श्रीमती सोहद्रा सिंन्हा ने उन्हें संस्कारों और आत्मविश्वास के पंख दिए, हेमिन ने अपनी इस उपलब्धि से साबित कर दिया कि दृढ़ निश्चय के आगे कोई मंजिल असंभव नहीं। इस शानदार प्रदर्शन ने शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, कुरुद और उनके शिक्षकों का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया.
