Uncategorized

प्रथम चरण में धमतरी और मगरलोड में 17 फरवरी को होगा मतदान

मतदान सामग्री का वितरण 16 फरवरी को

धमतरी, 15 फरवरी 2025/ त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन 2025 के तहत प्रथम चरण में धमतरी और मगरलोड में आगामी 17 फरवरी को मतदान होगा। इसके लिए 16 फरवरी को मतदान सामग्री का वितरण किया जाएगा। धमतरी के आमातालाब स्थित इंडोर स्टेडियम और मगरलोड में शासकीय औद्यौगिक प्रशिक्षण संस्थान मगरलोड में सुबह 7 बजे से सामग्रियां वितरित होगी। जनपद पंचायत धमतरी में कुल 60 प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतरेंगे। इसी प्रकार सरपंच हेतु 93 ग्राम पंचायतो में 332 उम्मीदवार और 1420 पंच पद के लिए चुनाव लड़ेंगे। एक ग्राम पंचायत में सरपंच निर्विरोध चुना गया है। निर्वाचन कार्य क़ो संपन्न कराने 1340 से अधिक अधिकारी- कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।

मगरलोड में 63 पंचायत हेतु 270 अभ्यर्थी मैदान में है। इसी प्रकार पंच हेतु कुल 1268 अभ्यर्थी चुनाव लड़ेंगे। इसी तरह 23 जनपद सदस्यों के क्षेत्र हेतु कुल 67 अभ्यर्थी मैदान में रहेंगे। मगरलोड पंचायत क्षेत्र में दो सरपंच निर्विरोध चुने गए हैं, वहीं 309 पंच भी निर्विरोध चुने गए हैं। जनपद पंचायत निर्वाचन क्षेत्र 23 और कुल मतदान केंद्रों की संख्या 163 है।
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री नम्रता गांधी ने मतदान सामग्री तथा मतदान दल में लगे अधिकारी, कर्मचारियों को नियत समय पर उपस्थित होने के लिए निर्देशित किया है।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!