Uncategorized

जन्माष्टमी पर्व पर विविध कार्यक्रमों में पहुँचीं जिला पंचायत सदस्य मोनिका देवांगन

धमतरी- जन्माष्टमी के पावन अवसर पर जिला पंचायत सदस्य एवं महिला एवं बाल विकास समिति की सभापति श्रीमती मोनिका ऋषभ देवांगन ने क्षेत्र में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में सहभागिता की।भोथली मंडल अंतर्गत ग्राम पंचायत सारंगपुरी में आयोजित राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता एवं शहीद चोवा राम सेन की स्मृति में चबूतरा निर्माण के शिलान्यास कार्यक्रम, ग्राम दोनर में यादव समाज द्वारा आयोजित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव तथा नगर पंचायत आमदी में सरस्वती शिशु मंदिर द्वारा आयोजित जन्माष्टमी पर्व में वे मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं।ग्राम सारंगपुरी में ग्राम सरपंच रामकुमार यादव जी एवं प्रमुख जनप्रतिनिधि और पार्टी के सभी प्रमुख जन उपस्थित रहे।नगर पंचायत आमदी में नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती ज्योति साहू नगर पंचायत उपाध्यक्ष कोमल यादव सरस्वती शिशु मंदिर के अध्यक्ष तेजराम साहू सभी शिक्षक गण एवं सभी पार्षद एवं भाजपा केपदाधिकारी गण उपस्थित रहे। ग्राम दोनर में मंडल अध्यक्ष मिश्री लाल पटेल जनपद उपाध्यक्ष केशव साहू बूथ अध्यक्ष कामता प्रसाद साहू यादव समाज के ग्रामीण अध्यक्ष लोकनाथ यादव एवं पार्टी के सभी प्रमुख जन उपस्थित रहे।।इन सभी अवसरों पर उनके साथ भोथली मंडल महामंत्री आनंद स्वरूप मेश्राम,मंडल उपाध्यक्ष श्रीमती भूमिका कोर्राम तथा पूर्व गंगरेल मंडल अध्यक्ष ऋषभ देवांगन भी मौजूद रहे।कार्यक्रमों के दौरान अतिथियों ने भगवान श्रीकृष्ण के चरणों में नमन कर क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। साथ ही किसानों की उन्नति एवं अच्छी वर्षा के लिए प्रार्थना भी की गई।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!