Uncategorized

कलेक्टर ने कुण्डेल के आर्मी ट्रेनिंग सेंटर का किया निरीक्षण, युवाओं को दी सुविधाओं की सौगात

धमतरी-कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने आज अपने मगरलोड विकासखंड प्रवास के दौरान ग्राम कुण्डेल में संचालित आर्मी ट्रेनिंग सेंटर का निरीक्षण किया। इस मौके पर उन्होंने केंद्र में उपलब्ध सुविधाओं और आवश्यकताओं के बारे में जानकारी ली तथा वहां अभ्यास कर रहे युवाओं से भी चर्चा की।
प्रशिक्षक घनश्याम ध्रुव ने बताया कि वर्तमान में आसपास के गांवों के लगभग 40 युवा प्रतिदिन यहां आकर आर्मी भर्ती की तैयारी के लिए अभ्यास करते हैं। उन्होंने बताया कि परिसर में शौचालय नहीं होने के कारण युवाओं को परेशानी होती है। साथ ही परीक्षा की तैयारी के लिए एक कमरे के निर्माण और ओपन जिम की व्यवस्था करने की भी आवश्यकता है।
प्रशिक्षक ने यह भी जानकारी दी कि हाल ही में जिले में आयोजित अग्निवीर भर्ती रैली में इस सेंटर के दो युवाओं हिमांशु और ओमप्रकाश ने मेडिकल परीक्षा उत्तीर्ण कर ली है। इस पर कलेक्टर श्री मिश्रा ने दोनों युवाओं को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।कलेक्टर श्री मिश्रा ने युवाओं की मांग को ध्यान में रखते हुए यहां लाइब्रेरी सह अध्ययन कक्ष के निर्माण और ओपन जिम की व्यवस्था कराने की सहमति प्रदान की। उन्होंने युवाओं को अग्निवीर भर्ती के लिए अधिक से अधिक आवेदन करने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि जिला प्रशासन उनकी हर संभव सहायता के लिए तैयार है। उन्होंने युवाओं से कड़ी मेहनत और लगन के साथ तैयारी करने का आह्वान किया।इस दौरान कलेक्टर ने युवाओं को खेल सामग्री भी प्रदान की।निरीक्षण के अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत गजेन्द्र सिंह ठाकुर, एसडीएम कुरूद नभ सिंह कोसले, क्षेत्र के जनप्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में युवा उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!