जल विभाग सभापति अखिलेश सोनकर ने मध्य रात्रि पार्षद कुलेश सोनी के साथ अंबेडकर वार्ड में पाइप लाइन इंटरकनेक्शन का कराया पूर्ण

धमतरी। नगर निगम के जल विभाग सभापति अखिलेश सोनकर ने मध्य रात्रि अम्बेडकर वार्ड के पार्षद कुलेश सोनी के साथ स्वयं मौके पर उपस्थित रहकर अंबेडकर वार्ड स्थित कमल विहार में पाइप लाइन इंटरकनेक्शन का कार्य पूर्ण कराया। शहरवासियों को भीषण गर्मी में निर्बाध एवं पर्याप्त पेयजल उपलब्ध हो, इसे ध्यान में रखते हुए यह कार्य युद्धस्तर पर कराया गया। सभापति अखिलेश सोनकर ने बताया कि प्रदेश की विष्णु की सुशाशन एवं निगम में रामू रोहरा के सुशाशन में पेजल के लिए लोगो को भटकना न पड़ें इसलिए गोकुलपुर से होकर आने वाली मुख्य पाइप लाइन का इंटरकनेक्शन कमल विहार क्षेत्र में किए जाने से अब अंबेडकर वार्ड सहित आसपास के क्षेत्रों में पानी की आपूर्ति और बेहतर होगी तथा नागरिकों को पर्याप्त मात्रा में पेयजल मिल सकेगा। उन्होंने कहा कि नगर निगम की प्राथमिकता है कि गर्मी के इस मौसम में किसी भी वार्ड में पानी की समस्या उत्पन्न न हो। उन्होंने कहा कि कुछ लोग अनावश्यक रूप से पानी की समस्या को लेकर लोगों को भड़काने का प्रयास करते हैं, जबकि नगर निगम की टीम लगातार दिन-रात मेहनत कर जल आपूर्ति व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने में लगी हुई है। आने वाले समय में 9 एमएलडी फिल्टर प्लांट शुरू होने के बाद शहर में पेयजल की समस्या काफी हद तक समाप्त हो जाएगी और धमतरीवासियों को और बेहतर जल सुविधा मिल सकेगी। सभापति सोनकर ने बताया कि वर्तमान में भीषण गर्मी के बावजूद कुछ स्थानों को छोड़कर पूरे धमतरी शहर में नियमित रूप से पानी की आपूर्ति की जा रही है तथा जहां कहीं समस्या की सूचना मिल रही है वहां तत्काल टीम भेजकर समाधान किया जा रहा है।
