Uncategorized

भखारा वार्ड क्रमांक 11 में सीसी रोड निर्माण कार्य का हुआ भूमिपूजन


भखारा। भखारा नगर के वार्ड क्रमांक 11 में धनेश्वर साहू के घर से विजय बांधे घर होते हुए मोहित साहू घर तक लगभग 150 मीटर लंबी सीसी रोड निर्माण कार्य हेतु भूमि पूजन संपन्न हुआ। भूमि पूजन विदेशी राम साहू के हाथों विधिवत पूजा-अर्चना के साथ किया गया। इस अवसर पर मुख्य नगर पालिका अधिकारी हरिकृष्ण पावरिया, विधायक प्रतिनिधि हरख जैन, उपाध्यक्ष विष्णु साहू, सभापति पार्षद हितेंद्र साहू, छत्रपाल साहू, कमलेश साहू, लोकनाथ साहू, हीरू राम साहू, रामकृष्ण नेताम सहित नगर पंचायत के कर्मचारी, मिस्त्री एवं श्रमिकगण उपस्थित रहे। जनप्रतिनिधियों ने कहा कि सड़क निर्माण कार्य पूर्ण होने से वार्डवासियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी तथा क्षेत्र के विकास को नई गति प्राप्त होगी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!