Uncategorized

बिना वैध दस्तावेज के कार में कर रहे थे में 10 लाख का अवैध परिवहन,बोराई पुलिस ने की कार्यवाही

धमतरी आगामी विधानसभा चुनाव 2023 के दौरान आचार संहिता को मद्देनजर रखते हुए पुलिस अधीक्षक महोदय श्री प्रशांत ठाकुर द्वारा अन्तर्राज्यीय क्षेत्रों से आने वाले वाहनों कि सघन चेकिंग किये जाने के सख्त निर्देश दिये गए हैं।जिसके परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मधुलिका सिंह के मार्गदर्शन में एसडीओपी.नगरी के नेतृत्व में थाना प्रभारी बोराई द्वारा प्रति दिन की तरह वाहनों की चेकिंग में सुरक्षा बल लगाया गया था। इसी तारतम्य में थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश जगत द्वारा हमराह स्टाप के पुलिस बेरियर नाका बोराई में पहुंचकर सरप्राईस चेकिंग की जा रही थी कि वाहन क्रमांक टाटा हेरियर कार क० सीजी -04 एमएस – 1627 जो उड़ीसा प्रान्त की ओर से परिवहन करते आ रहा था जिसे रोक कर उक्त वाहन का तलासी लेने पर चालक के अलावा एक व्यक्ति सामने सीट पर बैठा हुआ मिले जिसके नाम पता पूछे जाने पर अपना नाम सुब्रत मंण्डल पिता स्व० चंन्द्रकांत मंण्डल निवासी रायघर, थाना रायघर, जिला नवरंगपुर प्रान्त (उड़ीसा) का निवासी होना बताए जिनके पास से एक सफेद कलर के बैग में भरा हुआ राशि 500-500 रूपये का 100 नोटों का बीस गड्डी का नोट जुमला 10,00,000- रूपये है का अवैध रूप से परिवहन करने की दशा में गवाहों के समक्ष विधिवत संपूर्ण कार्यवाही करते हुए धारा 102 जा०फौ० के तहत जुमला राशि 10,00,000- को जप्त कर अग्रिम कार्यवाही कि जा रही है।उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरी.राजेश जगत,सउनि.देवनाथ सिन्हा,आरक्षक प्रदीप देव,प्रवीण मरकाम, सौरभ साहू आबकारी से गार्ड विक्रांत पुजारी, अशोक नेताम का योगदान रहा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!