भखारा जलप्रदाय व्यवस्था का मुख्य नगर पालिका अधिकारी ने किया निरीक्षण

भखारा। मुख्य नगर पालिका अधिकारी हरिकृष्ण पावरिया ने नगर के सिलघट (कौही) पानी सप्लाई केंद्र एवं रामपुर फि़ल्टर प्लांट पहुंचकर जलप्रदाय व्यवस्था का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने नदी में संधारित इंटेक प्लांट एवं मोटर पंप की स्थिति का जायजा लेते हुए कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मुख्य नगर पालिका अधिकारी ने कहा कि नगरवासियों को निरंतर एवं सुचारू रूप से पेयजल उपलब्ध कराना प्राथमिकता है। वर्तमान में उपयोग में लाई जा रही कई मोटरें कुछ पुरानी हो चुकी हैं, जिन्हें शीघ्र ही नई मोटरों से रिप्लेस किया जाएगा ताकि पानी सप्लाई में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो। उन्होंने बताया कि आपात स्थिति से निपटने के लिए स्टैंडबाय मोटरों की व्यवस्था भी की गई है, जिससे जल आपूर्ति लगातार बनी रहे। उल्लेखनीय है कि पिछले वर्ष कलेक्टर के निर्देशन में इंटक में भी बोर कराया गया था जिसमें पानी निकला था।निरीक्षण के अवसर पर अध्यक्ष ज्योति हरख जैन के मार्गदर्शन में नगर पंचायत उपाध्यक्ष विष्णु साहू, सभापति हितेंद्र साहू, छबीलाल निर्मलकर सहित कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
