10 वर्षो लंबित 54 लाख मुआवजा मिलने पर किसानों ने बस्तर संभाग भाजपा पिछड़ा मोर्चा प्रभारी हेमराज सोनी के साथ मंत्री श्री साव से भेंट कर किया धन्यवाद ज्ञापित

2016-17 के समय धमतरी क्षेत्र के ग्राम अर्जुनी से भानपुरी रोड का चौड़ीकरण व डामरीकरण किया गया था जिसमे भानपुरी गांव के किसानो के भूमि अधिग्रहण का मुआवजा विगत दस वर्षो से लंबित था.वर्तमान भाजपा सरकार के उपमुख्यमंत्री अरुण साव( लोक निर्माण लोक स्वास्थ नगरीय प्रशासन खेल मंत्री) से लगभग 50 किसानो का 54 लाख मुआवजा लंबित लगभग 6 माह पहले बस्तर संभाग भाजपा पिछड़ा मोर्चा के प्रभारी हेमराज सोनी के नेतृत्व मे किसानो ने अपनी पीड़ा मंत्री के समक्ष रखा था. श्री साव ने किसानो की लंबित मुआवजा को स्वीकृति मिलने पर किसानों ने बस्तर संभाग पिछड़ा वर्ग प्रभारी हेमराज सोनी के साथ उनके निवास जाकर धन्यवाद व आभार व्यक्त किया.
इस अवसर पर भानपुरी के सरपंच ईश्वर साहू उपसरपंच खुमान साहू पंच भोजराज साहू सुंदर ध्रुव देवानंद साहू नोम सिंह साहू मुआवजा प्राप्त करने वाले जितेन्द्र रमन साहू आदि उपस्थित रहे.