Uncategorized

ब्राह्मण पारा वार्ड की बिटिया ने 12 वी 94.2 प्रतिशत अर्जित कर किया परिवार व शहर का नाम रोशन

पार्षद कोमल सार्वा व ब्राह्मण पारा विकास समिति के सदस्यों ने सम्मान कर प्रदान की प्रोत्साहन राशि

ब्राम्हण पारा वार्ड की बिटिया कु. दामिनी नामदेव ने परिवार समाज वार्ड एवं धमतरी शहर का नाम रौशन करने का उत्कृष्ट कार्य किया है.परिवार मे दामिनी बड़ी बेटी है घर का वातावरण पढ़ाई के अनुकूल नहीं रहते हुए भी उसने अपने दादा स्व. मधु नामदेव के सपनो को साकार करने की ओर एक बड़ा कदम बढ़ा दिया है.वार्ड पार्षद कोमल सार्वा ने बताया की बिटिया ने हाल ही मे हुए कक्षा 12 वी के पेपर मे कामर्स विषय मे शिव सिँह वर्मा गर्ल्स स्कूल मे 94.2 प्रतिशत अंक लाकर प्रथम स्थान एवं पूरे जिले मे 8 वा स्थान प्राप्त किया है पूर्व पार्षद संतोष तिवारी एवं ब्राह्मण पारा विकास समिति के सदस्य कमलेश तिवारी मुकेश पवार योगेश वर्मा अतुल तिवारी अमित साहू ने बिटिया के इस उत्कृष्ट कार्य को देखते हुए उत्साह वर्धन करने उनके घर पर जाकर बिटिया को श्री फल एवं प्रोत्साहन राशि भेंट कर उसका मनोबल बढ़ाया साथ ही भविष्य मे शिक्षा से संबंधित कार्य के लिये निरंतर सहयोग करने का आश्वाशन दिया है दामिनी के माता पिता ने वार्डवासियों का हृदय से धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा की दामिनी आप सबकी ही बेटी है अतः भविष्य मे आप सभी का सहयोग मिलता रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!