Uncategorized

हरेली छत्तीसगढ़ की आत्मा से जुड़ा त्योहार है-रामू रोहरा

छत्तीसगढ़ का पारंपरिक पर्व हरेली नगर निगम धमतरी में धूमधाम से मनाया गया

महापौर रामू रोहरा ने आयुक्त व निगम कर्मचारियों संग की पूजा, छत्तीसगढ़ी संस्कृति का दिखा अद्भुत समर्पण

धमतरी। छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति और कृषि परंपरा से जुड़ा प्रमुख पर्व हरेली गुरुवार को नगर निगम धमतरी में पारंपरिक श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर नगर निगम परिसर में महापौर रामू रोहरा के नेतृत्व में पूजन कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें निगम के अधिकारी-कर्मचारियों सहित बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया।महापौर श्री रोहरा ने हरेली की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हरेली छत्तीसगढ़ की आत्मा से जुड़ा त्योहार है, यह केवल पूजा नहीं बल्कि प्रकृति, श्रम और संस्कृति के प्रति श्रद्धा का पर्व है। ऐसे आयोजनों से हमारी पीढ़ी छत्तीसगढ़ की समृद्ध परंपराओं से जुड़ती है।पूजन कार्यक्रम में नगर निगम आयुक्त श्रीमती प्रिया गोयल, जल विभाग सभापति अखिलेश सोनकर, और निगम के समर्पित कर्मचारी मौजूद रहे।कार्यक्रम में पारंपरिक विधि-विधान से हल, कुदाल, गैंती, कुल्हाड़ी, पाइप, चेन-सॉ, मोटर पंप आदि उपकरणों की पूजा की गई और नीम, हल्दी, नारियल, फूलों से पूजा संपन्न हुई।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!