Uncategorized

पार्श्वनाथ जिनालय से अमलतासपुरम रूद्री रोड तक निकाली गई प्रभातफेरी, दिया गया जियो और जीने दो एवं अहिंसा परमो धर्मा: का संदेश

प्रभात फेरी क़े दौरान भगवान महावीर स्वामी क़े जयकारो से गूंज उठा नगर

 

धमतरी- श्री तीर्थकर भगवान महावीर स्वामी जन्म कल्याणक 2625 वां वर्ष को हुक्म संघ के नवम पट्टधर युग निर्माता आचार्य प्रवर श्री 1008 श्री रामलालजी म. सा. की आज्ञानुवर्तीनी शासनदीपिका श्री प्रियंका श्री जी म.सा आदि ठाणा 4 की पावन निश्रा में मनाई जा रही है । जिसके तहत 27 से 31 मार्च तक विविध धार्मिक व सेवाभावी आयोजन हों रहे है.
आज 29 मार्च रविवार को प्रभात फेरी प्रात: 6 बजे से श्री पार्श्वनाथ जिनालय से अमलतासपुरम रूद्री रोड तक निकाली गई.जिसमे बड़ी संख्या मे समाज क़े महिला पुरुष और बच्चे शामिल हुए. प्रभात फेरी क़े दौरान भगवान महावीर स्वामी क़े जयकारे लगाए गए जिससे नगर गूंज उठा. इस दौरान जियो और जीने दो एवं अहिंसा परमो धर्मा का संदेश भी दिया गया.

*कल पार्श्वनाथ जिनालय से दिगंबर जैन मंदिर तक निकाली जाएगी प्रभातफेरी, होंगे अन्य विविध आयोजन*

30 मार्च सोमवार को प्रभात फेरी प्रात: 6 बजे से श्री पार्श्वनाथ जिनालय से श्री दिगंबर जैन मंदिर तक निकाली जाएगी। प्रात: 11 बजे घड़ी चौक में प्याऊ उद्घाटन होगा। प्रात: 12 बजे से बैंक ऑफ महाराष्ट्र मठा वितरण किया जायेगा। दोपहर 4 बजे से विन्ध्यवासिनी मंदिर से नया स्थानक भवन तक अहिंसा सायकल रैली निकाली जाएगी। रात्रि 7.30 बजे सांस्कृतिक संध्या के तहत धनकेशरी मंगल भवन में मंगलाचरण होगा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!