Uncategorized

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के हाथों 5 भाजपा कार्यकर्ताओं का हुआ कांग्रेस प्रवेश

धमतरी। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश‌‌‌ बघेल के धमतरी आगमन पर तेलीनसत्ती ओवर ब्रिज में उनका भव्य एवं आत्मीय स्वागत किया गया। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष खिलेन्द्र ध्रुव के नेतृत्व में ग्रामीण कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुष्पमाला पहनाकर एवं जोरदार नारेबाजी के साथ उनका अभिनंदन किया।कार्यक्रम के दौरान पूर्व जनपद अध्यक्ष गुंजा साहू के नेतृत्व में 5 भाजपा कार्यकर्ताओं को भूपेश बघेल के हाथों गमछा पहनाकर कांग्रेस में प्रवेश कराया गया। इनमें भानपुरी के पूर्व ग्रामीण अध्यक्ष छबिलाल साहू, नारायण साहू, मणिराम साहू एवं पूजा यादव शामिल हैं।कांग्रेस में शामिल हुए छबिलाल साहू ने कहा कि कांग्रेस देश को आज़ादी दिलाने वाली पार्टी है तथा कांग्रेस शासनकाल में गांव-गांव में नहर, सड़क और नाली निर्माण जैसे अनेक विकास कार्य हुए हैं। उन्होंने पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर कांग्रेस में शामिल होने की बात कही।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!