Uncategorized

प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों को महापौर ने सौंपा भवन अनुज्ञा पत्र

निगम लगातार विकास और जनसेवा की प्रतिबद्धता के साथ पात्र हितग्राहियों को पक्के आवास उपलब्ध कराने का कार्य कर रहा है-रामू रोहरा

धमतरी नगर निगम के अंतर्गत विवेकानन्द वार्ड में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत हितग्राहियों को भवन अनुज्ञा पत्र जारी किया गया.
महापौर रामू रोहरा ने हितग्राही अमृता देवी यादव एवं सावना बाई ध्रुव को भवन निर्माण की स्वीकृति प्रदान करते हुए कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना निगम की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
महापौर ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना केवल एक योजना नहीं, बल्कि गरीब और जरूरतमंद परिवारों के सम्मान, सुरक्षा और आत्मसम्मान से जुड़ा जनआंदोलन है। नगर निगम लगातार विकास और जनसेवा की प्रतिबद्धता के साथ पात्र हितग्राहियों को पक्के आवास उपलब्ध कराने का कार्य कर रहा है।इस अवसर पर पार्षद विभा चंद्राकर(शिक्षा , महिला एवं बाल विकास विभाग सभापति) ने हितग्राहियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सरकार की मंशा हर परिवार को सुरक्षित और सम्मानजनक आवास उपलब्ध कराना है। हितग्राहियों ने भी शासन और नगर निगम के प्रति आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!