Uncategorized

साहित्य भवन धमतरी में 14 को होगा महापौर जगदीश रामू रोहरा का अभिनंदन समारोह

धमतरी जिला हिन्दी साहित्य समिति द्वारा नगर पालिक निगम धमतरी के नव निर्वाचित महापौर जगदीश रामू रोहरा के अभिनंदन में सम्मान समारोह का आयोजन 14 अप्रैल समय 3 बजे दोपहर को साहित्य भवन म्युनिसिपल स्कूल के पीछे धमतरी में आयोजित है।कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमती कौशिल्या देवांगन सभापति (स्पीकर) नगर पालिक निगम धमतरी,विशिष्ट अतिथि योगेश लाल पार्षद रिसाई पारा पश्चिम , श्रीमती पूर्णिमा गजानंद रजक , पार्षद नयापारा वार्ड, सुरजीत नवदीप (सुप्रसिद्ध हास्य व्यंग्य कवि एवं संरक्षक धमतरी जिला हिन्दी साहित्य समिति के विशेष आतिथ्य में आयोजित है। जिले के सभी साहित्यकारों से उपस्थिति की अपील सचिव डॉ. भूपेन्द्र सोनी धमतरी जिला हिन्दी साहित्य समिति ने की है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!