Uncategorized

नक्सलवाद का खात्मा केंद्र सरकार के शौर्य वीरता साहसिक, अभिनंदनीय, कदम का निगम अध्यक्ष विजय ने सम्मान व्यक्त कर किया स्वागत

31 मार्च आतंक,भय, अत्याचार मुक्त बस्तर के शांत, खुशहाल चमन की बहाली का लिख दिया इबारत -: विजय मोटवानी


धमतरी। देश की एकता, अखंडता एवं संप्रभुता के लिए खतरे का पर्याय बन चुका छत्तीसगढ़ सहित अनेक राज्यों में फैला हुआ नक्सलवाद को समूल जड़ से खत्म कर देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिशा निर्देश पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन तथा मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं सतत् राज्य के गृह मंत्री विजय शर्मा के मॉनिटरिंग पर निश्चित डेड लाइन 31 मार्च की शुभ तिथि से पूर्व ही अमन चैन शांति का पैगाम बस्तर की सुरम्य वादियों में गूंजने की ध्वनि सुनाई पड़ रही है जिसकी बहाली के जिम्मेदार केंद्र सरकार तथा राज्य सरकार के सारे लोगों का नगर निगम के लोक निर्माण विभाग अध्यक्ष विजय मोटवानी द्वारा स्वागत तथा सम्मान व्यक्त करते हुए कहां है कि वास्तव में बस्तर वर्षों से जिस चीज अमन,चैन,शांति के लिए प्रतीक्षा कर रहा था वह अब उन्हें प्राप्त होकर वर्षों की प्रतीक्षा समाप्त हुई इसके लिए केंद्र व राज्य सरकार बधाई की पात्र हैं श्री मोटवानी ने आगे कहा है कि देश के विघ्न संतोषी तत्वों के साथ लड़ाई में फिर से वर्दी ने बता दिया है कि राष्ट्र सेवा व देशभक्ति का जुनून मां भारती के प्रत्येक दुश्मन के सीने पर गोली उतार कर ही अमन ,चैन की सांस लेगा और यही भारत मां की आरती भारतीय जनता पार्टी की संस्कृति राष्ट्र सेवा का जीता जागता साक्षात प्रमाण है। विजय मोटवानी द्वारा आगे बताया गया कि बस्तर के साथ ही धमतरी जिले का नगरी क्षेत्र एवं डूबान क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों में गए बगाहे नक्सलियों के आने जाने की आहट सुनाई देती थी जो अब उड़ता थम गया है जिसके लिए संवेदनशील राज्य की सरकार तथा देश के लिए समर्पित केंद्र सरकार का संयुक्त नेतृत्व स्वागत एवं बधाई के पात्र हैं उनके इस कार्य के लिए इतिहास हमेशा उनका सुनहरे अक्षरों में साक्षी रहते हुए नाम चिरस्थाई रूप से दर्ज करता रहेगा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!