Uncategorized

वीर स्तंभ में नंप अध्यक्ष बलजीत छाबड़ा द्वारा चढ़ाया गया ध्वज

महावीर जयंती पर नगर पंचायत नगरी में जैन समाज द्वारा भव्य शोभायात्रा का किया गया आयोजन

महावीर जयंती के पावन अवसर पर नगर पंचायत नगरी में जैन समाज द्वारा भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। यह शोभायात्रा जैन मंदिर से प्रारंभ होकर बस स्टैंड होते हुए बजरंग चौक पहुंची, जहां जनप्रतिनिधियों एवं नगरवासियों द्वारा इसका भव्य स्वागत किया गया। इसके पश्चात रैली महावीर चौक, वार्ड क्रमांक 11 पहुंची।महावीर चौक में पूर्व पार्षद एवं वर्तमान नगर पंचायत अध्यक्ष की निधि से निर्मित महावीर स्तंभ पर प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी ध्वजारोहण किया गया। इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष द्वारा विधि-विधान के साथ ध्वज चढ़ाया गया तथा महावीर स्तंभ की पूजा-अर्चना की गई। ध्वजारोहण के पश्चात पुष्प वर्षा कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया गया।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जैन समाज के लोग, नगर पंचायत नगरी के जनप्रतिनिधि, भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष प्रकाश बैस नागेंद्र शुक्ला मोहन पुजारी महेंद्र नेताम दिनेश्वरी नेताम प्रतिमा देवांगन रूपेंद्र साहू हृदय साहू वार्ड पार्षद अश्विनी निषाद अंबिका ध्रुव डागेश्वरी साहू जयंती टुकेश्वरी साहू चेलेश्वरी साहू विनीता कोठारी नरेश पटेल मिक्की गुप्ता यशकरण पटेल शंकरदेव लक्ष्मी गुप्ता योगेश साहू एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। ध्वज चढ़ाते समय पूरा वातावरण भक्ति और श्रद्धा से सराबोर हो गया, जहां हजारों की संख्या में उपस्थित लोगों ने इस आयोजन को और भी भव्य बना दिया।शोभायात्रा में समाज की महिलाएं लाल रंग के परिधान में तथा पुरुष सफेद कुर्ता-पायजामा पहनकर अनुशासित रूप से चल रहे थे, जो आकर्षण का केंद्र रहे। नगर पंचायत नगरी के समस्त जनप्रतिनिधियों भारतीय जनता पार्टी के जेस्ट श्रेष्ट कार्यकर्ताओं द्वारा शोभायात्रा का स्वागत कर कार्यक्रम को सफल बनाया गया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!