Uncategorized

जनता की समस्या शिकायतों के निरराकरण के प्रति गंभीर है विधायक ओंकार साहू

रुद्री स्थित कार्यालय में रोजाना सुनते हैं जनसमस्याएं, त्वरित निराकरण पर रहता है जोर


धमतरी। धमतरी विधानसभा क्षेत्र के विधायक ओंकार साहू रुद्री स्थित अपने निवास एवं कार्यालय में प्रतिदिन आम नागरिकों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनते हैं। विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण एवं शहरी इलाकों से बड़ी संख्या में लोग अपनी व्यक्तिगत, स्वास्थ्य संबंधी और सार्वजनिक समस्याओं को लेकर उनके पास पहुंचते हैं। विधायक ओंकार साहू लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित मामलों की जानकारी लेते हैं तथा उनके निराकरण के लिए आवश्यक पहल करते हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क, बिजली, पेयजल और अन्य मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं के साथ ही शहरी क्षेत्र के नागरिक भी अपनी शिकायतें लेकर उनके कार्यालय पहुंचते हैं। कई लोग स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों और निजी समस्याओं के समाधान की उम्मीद लेकर भी विधायक से मुलाकात करते हैं। इस दौरान विधायक संबंधित अधिकारियों से चर्चा कर समस्याओं के निराकरण का प्रयास करते हैं, ताकि जरूरतमंद लोगों को समय पर राहत मिल सके। रुद्री स्थित निवास एवं कार्यालय में नियमित रूप से जनसुनवाई की यह पहल जनप्रतिनिधि और आम जनता के बीच सीधे संवाद का माध्यम बन रही है। इससे क्षेत्र के लोगों को अपनी समस्याएं सीधे विधायक के समक्ष रखने का अवसर मिलता है। नागरिकों को उम्मीद रहती है कि उनकी समस्याओं पर गंभीरता से विचार होगा और नियमानुसार उचित समाधान निकाला जाएगा। जनता से सीधा संवाद, समस्याओं के प्रति संवेदनशीलता और उनके निराकरण के लिए लगातार प्रयास करना विधायक ओंकार साहू की कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा है। जनसमस्याओं को प्राथमिकता देकर उनके समाधान की दिशा में पहल करने से क्षेत्र के लोगों और जनप्रतिनिधि के बीच संवाद और विश्वास को मजबूती मिलती है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!