धमतरी के आमातालाब सरस्वती शिशु मंदिर में लाखों कंठों से गूंजा वंदेमातरम्
महापौर रामू रोहरा ने कहा- वंदेमातरम् राष्ट्रप्रेम की सशक्त अभिव्यक्ति

धमतरी- राष्ट्रगीत वंदेमातरम् की 150वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आज देशव्यापी अभियान एक दिन एक समय एक स्वर एक लक्ष्य के तहत ठीक प्रातः 11 बजे सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, आमातालाब, धमतरी में सामूहिक गायन का भव्य आयोजन किया गया। इस ऐतिहासिक राष्ट्रभक्ति कार्यक्रम में धमतरी के महापौर श्री रामू रोहरा ने विशेष रूप से शिरकत की और बच्चों के साथ कदम से कदम मिलाकर राष्ट्रगीत का गायन किया।
इस अवसर पर महापौर रामू रोहरा ने कहा कि बच्चों के साथ वंदेमातरम् गाना उनके जीवन का सबसे गौरवशाली और भावुक पल रहा। वंदेमातरम् हमारी भारत माता के प्रति श्रद्धा और समर्पण का प्रतीक है। जब देश भर में एक ही समय पर लाखों सुर एक साथ मिलते हैं, तो वह दृश्य देश की एकता और अखंडता का प्रमाण बनता है।
महापौर ने धमतरी वासियों और युवाओं से अपील करते हुए कहा कि बच्चों में संस्कार और देशप्रेम की भावना जगाना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने सभी से ‘राष्ट्र प्रथम’ के संकल्प के साथ विकसित भारत और सशक्त भारत के निर्माण में अपनी सेवाएं और समर्पण देने का आह्वान किया। इस भव्य कार्यक्रम में स्कूल के छात्र-छात्राओं सहित भारी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे, जिन्होंने देश की एकता को मजबूत करने का संकल्प लिया।इस अवसर पर शशि पवार ठाकुर, कविंद्र जैन,रवि शांडिल्य,एमआईसी सदस्य विभा चंद्राकर,रूखमणी सोनकर,संचालक समिति के पदाधिकारी, प्राचार्य, समस्त आचार्य गण एवं छात्र-छात्राएं अधिक संख्या में उपस्थित थे।
