धमतरी जिला औषधि विक्रेता संघ के अध्यक्ष, सचिव व कोषाध्यक्ष पद हेतु हो रहा चुनाव, दो पैनल के बीच सीधा मुकाबला
शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव प्रक्रिया जारी, मतदान के बाद होगी गिनती फिर परिणाम की घोषणा
केमिस्ट विकास पैनल से राजेश साहू, राकेश साहू, दिनेश डे व केमिस्ट एकता पैनल निर्मल साहू, सतराम वाशानी व राजेश शर्मा है प्रत्याशी

धमतरी धमतरी जिला औषधि विक्रेता संघ का चुनाव आज चुनाव हो रहा है। जिसके लिए दोपहर 12 बजे से चुनावी प्रक्रिया जारी रही। दो पैनल के बीच तीन पदों अध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष के लिए सीधा मुकाबला रहा।
मिली जानकारी के अनुसार चुनाव में दो पैनल के बीच टक्कर रही। केमिस्ट विकास पैनल से अध्यक्ष पद हेतु वर्तमान अध्यक्ष राजेश साहू पुन: अध्यक्ष पद के प्रत्याशी है। वहीं सचिव पद हेतु राकेश साहू व कोषाध्यक्ष पद हेतु दिनेश डे प्रत्याशी है। वहीं केमिस्ट एकता पैनल से निर्मल साहू अध्यक्ष पद, सतराम वाशानी सचिव पद व राजेश शर्मा कोषाध्यक्ष हेतु प्रत्याशी है।
धमतरी जिला औषधि विक्रेता संघ के अन्तर्गत सम्पूर्ण धमतरी जिला आता है जिसमें नगरी, सिहावा, कुरुद, मगरलोड, सिर्री, भखारा सहित जिले के समस्त क्षेत्रो के औषधि विक्रेता जुड़े हए है। संघ के कुल 513 मतदाता है। यह चुनाव 3 वर्षीय कार्यकाल 2026 से 2029 तक के लिए हो रहा है। चुनाव सिहावा रोड स्थित शांतिवाटिका में सम्पन्न हो रही है। चुनाव पादर्शिता पूर्वक सम्पन्न कराने मुख्य चुनाव अधिकारी इंदुकुमार हिन्दूजा व सहायक चुनाव अधिकारी भावेश बाजपेयी, रुपेन्द्र साहू, आशीष जैन, योगेश गुप्ता जुटे रहे। आज दोपहर 12 से शाम 5 बजे तक मतदान हो रहा है। जिसके पश्चात रात में मतो की गिनती कर परिणाम की घोषणा की जाएगी।
धमतरी जिला औषधि विक्रेता संघ के चुनाव में दोनो पैनल द्वारा मतदाताओं को अपने पक्ष में मतदान की अपील अंतिम समय तक की गई। प्रत्याशियों द्वारा मतदाताओं को अपनी प्राथमिकताओं व संकल्प से अवगत कराया गया। साथ ही व्यापारियों के हितों की रक्षा, समस्याओं के त्वरित समाधान, लाईसेंस पंजीयन व अन्य नियमों में सहयोग, व्यापार में एकता व विश्वास, नवाचार एवं डिजिटल व्यवस्था को बढ़ावा, सक्रिय व दवा व्यवासियों के साथ हर मुद्दे पर खड़ा रहने जैसे अनेक वादे किये गये।