Uncategorized

विधायक ओंकार साहू ने ग्राम बागतराई में लाखों के नवीन प्राथमिक शाला भवन व रंग मंच निर्माण का किया भूमिपूजन

धमतरी विधायक ओंकार साहू का ग्राम बागतराई में विकास के नये आयाम स्थापित करते हुए लगभग 19 लाख रुपये के नवीन प्राथमिक शाला भवन और 10 लाख रुपये के रंगमंच निर्माण का भूमिपूजन किया. विधायक ओंकार साहू नें कहा यह भवन तैयार होने के बाद गांव की शिक्षा व्यवस्था को एक नई दिशा मिलेगी और हमारे बच्चों के लिए एक बेहतर भविष्य का मार्ग तैयार होगा.उन्होंने कहा इस भवन के निर्माण से हमारे स्कूल को आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी, जिससे विद्यार्थियों को पढ़ाई करने में आसानी होगी और वे अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने में सक्षम होंगे। साथ में उन्होंने रंग – मंच निर्माण पर कहा रंग मंच के निर्माण से कलाकर साथी गांव को छत्तीसगढ़ी सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने का काम करेंगे.जिससे गांव में संस्कृति और कला को बढ़ावा मिलेगा. जिला पंचायत सदस्य कविता योगेश बाबर नें कहा धमतरी विधायक ओंकार साहू क्षेत्र के विकास के लिये सक्रिय और प्रतिबद्ध हैं. साथ में उन्होंने जिला पंचायत चुनाव विजय दिलाने के लिये देवतुल्य जनता का आभार व्यक्त किया. ग्राम बागतराई के सरपंच श्रीमति पुष्पा गणेश ठाकुर नें गांव के विकास के लिये विधायक के पास विभिन्न मांगे रखी.जिसमें से कुछ मांगो को विधायक नें पूरा करने का आस्वासन दिया. कार्यक्रम में जनपद सदस्य श्रीमती देहुति साहू , श्रीमती पुष्पा गणेश ठाकुर सरपंच , जोन अध्यक्ष नीलमणी साहू , सेक्टर अध्यक्ष रंजीत साहू , दुकेश्वर साहू उपसरपंच, बिसोहा राम साहू , प्रेमलाल साह साहू, अशोक चांद , दोवन लाल साहू (शिक्षक), मदन लाल साहू (पूर्व सरपंच ) उचित राम साहू ,सालिक साहू, महेन्द्र साहू,शंकर चांदबिन्द्र मंथरस सोभा राम सहित ग्रामवासी उपस्थित रहें.

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!