Uncategorized

विधायक अजय चन्द्राकर ने नवीन आंगनबाड़ी केंद्र का किया लोकार्पण


कुरुद। ग्राम पंचायत अटंग में नवीन आंगनबाड़ी भवन का लोकार्पण समारोह हुआ। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक व पूर्व कैबिनेट मंत्री अजय चंद्राकर रहे। इस लोकार्पण कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष कृष्णकांत साहू, जनपद सभापति सिंधु बेस, जनपद सदस्य उर्वशी बांधेकर, एवं ग्राम सरपंच गायत्री चेलक विशिष्ट अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। विधायक श्री चंद्राकर ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र न केवल बच्चों को प्रारंभिक शिक्षा प्रदान करते हैं, बल्कि उनके मानसिक एवं सामाजिक विकास की नींव भी रखते हैं। उन्होंने शिक्षा के महत्व पर बल देते हुए बताया कि कुरूद क्षेत्र में बीए, एलएलबी, बीएड, पॉलीटेक्निक, बीपीएड जैसे रोजगारमुखी पाठ्यक्रमों की उपलब्धता ने न केवल छात्रों को भविष्य संवारने का अवसर दिया है, बल्कि पालकों पर शैक्षणिक व्यय का भार भी कम किया है। लोकार्पण के पश्चात विधायक ने अटंग में स्व. त्रिवेणी चंद्राकर, गोबरा में स्व. कुंजबाई, तथा सिधौरी खुर्द में स्व. कन्हैया यादव के परिजनों से भेंट कर उन्हें सांत्वना दी एवं हालचाल जाना।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!