श्रीराम मंदिर में भागवत कथा की धूम, महिला शक्ति ने पेश की सेवा की अनूठी मिसाल
महिलाओं के हाथों में आयोजन की कमान

धमतरी। शहर के इतवारी बाजार स्थित किले के श्रीराम मंदिर में इन दिनों श्रद्धा और भक्ति का सैलाब उमड़ रहा है। सर्व ब्राह्मण समाज महिला मंच एवं कौशिल्या माता समिति के तत्वावधान में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद् भागवत महापुराण न केवल आध्यात्मिक ऊर्जा का केंद्र बना है, बल्कि यह आयोजन महिला सशक्तिकरण का भी जीवंत उदाहरण पेश कर रहा है। इस कथा की सबसे विशेष बात यह है कि सफाई, सजावट से लेकर श्रद्धालुओं के बैठने और शीतल जल की व्यवस्था तक, सब कुछ महिला मंच की सदस्याओं द्वारा अत्यंत अनुशासन के साथ संभाला जा रहा है। भीषण गर्मी को देखते हुए विशेष रूप से कूलरों का प्रबंध किया गया है। महिलाएं स्वयं भगवान के लिए मालाएं तैयार कर रही हैं और पूरी स्वच्छता के साथ प्रसाद बनाकर श्रद्धालुओं को अपने हाथों से परोस रही हैं। कथावाचक पंडित अशोक शास्त्री जी अपनी मधुर वाणी से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर रहे हैं। उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं, भक्त प्रह्लाद की अटूट श्रद्धा और ध्रुव के दृढ़ संकल्प जैसे प्रसंगों के माध्यम से जीवन जीने की कला सिखाई। उन्होंने संदेश दिया कि सत्य और धर्म मनुष्य को अपने जीवन में सत्य और करुणा को अपनाना चाहिए। भक्ति और संकल्प, ईश्वर के प्रति अटूट विश्वास ही मोक्ष का मार्ग है। समय का महत्व, राजा परीक्षित के प्रसंग से उन्होंने समय के सदुपयोग पर जोर दिया। कथा के दौरान भजनों और कीर्तन पर श्रद्धालु भाव-विभोर होकर झूम उठते हैं। आयोजन को सफल बनाने में बरखा शर्मा, प्रभा मिश्रा, आयुषी पांडे, रत्नावली मिश्रा सहित महिला मंच की समस्त सदस्याएं और समाज के वरिष्ठ जन पूरी तन्मयता से जुटे हुए हैं। स्थानीय श्रद्धालुओं के अनुसार, यह आयोजन समाज में एकता, सेवा और संस्कारों को मजबूत करने वाला सिद्ध हो रहा है। इस अवसर पर बरखा शर्मा, प्रभा मिश्रा, आयुषी पांडे,रत्नावली मिश्रा,नेहा दुबे,प्रतिमा पांडे,अंकिता मिश्रा,सीमा चौबे,गौरी मिश्रा,अर्चना पांडे,सविता पांडे,पूर्वी शर्मा,हेमा दुबे,रेखा दीवान,आरती पांडे,गौरी शर्मा,वंदना दीवान,शोभा दुबे,सरिता दीवान,सरिता तिवारी,संजू मिश्रा,रानी पांडे, मीना शर्मा,मुक्ता तिवारी,रजनी दुबे,ऋतु शर्मा, अनिता शर्मा,मंजू शर्मा,प्रीति तिवारी,प्रीति द्विवेदी,महिमा शर्मा,झंकार शर्मा,लक्ष्मी शर्मा,कौशल मिश्रा,किरण शर्मा,ज्योति शर्मा,रूपा झा, समाज के वरिष्ठ जन,राकेश दीवान,दीप शर्मा शशांक मिश्रा,देवेंद्र मिश्रा,भूपेंद्र मिश्रा,संतोष तिवारी,विनोद पांडे, विक्रांत शर्मा,पीयूष पांडेय,अंकुर मिश्रा,दिगेश शर्मा,सूरज तिवारी,नारायण दुबे,जगदीश शर्मा,दीपक दुबे,दीपक शर्मा,हरीश चौबे,राकेश तिवारी,जय प्रकाश झा,अशोक मिश्रा,विद्याधर दीवान,निशांत दुबे,निशांत शर्मा, ननकू महाराज,दीपक दुबे निशांत धर दीवान आदि उपस्थित थे।


