Uncategorized

धमतरी जिले में 10 हजार परिवारों में गायत्री महायज्ञ का लक्ष्य

29 अप्रैल से 5 मई तक चलेगा अभियान


धमतरी। अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के द्वारा चलाए जा रहे गृहे गृहे यज्ञ अभियान के अंतर्गत धमतरी जिले में 10 हजार परिवारों में गायत्री यज्ञ कराने का लक्ष्य रखा गया है।यह अभियान जिले के धमतरी,कुरुद, मगरलोड, नगरी एवं भखारा ब्लाक में 29 अप्रैल से 5 मई तक एक सप्ताह तक चलाया जाएगा। गायत्री परिवार के जिला समन्वयक दिलीप नाग ने इस अभियान की जानकारी देते हुए बताया कि इस वर्ष माता जी की जन्म शताब्दी होने के कारण इस अभियान का विशेष महत्व है। लक्ष्य पूरा करने प्रत्येक ब्लॉक को 2000 परिवार एवं प्रत्येक इकाई को 200 परिवारों का जिम्मेदारी दिया गया है। शांतिकुंज हरिद्वार से प्रशिक्षित जिले भर के 500 आचार्यों एवं उनके सहयोगियों द्वारा, अपने अपने कार्य क्षेत्र के परिवारों की सूची तैयार कर निर्धारित तिथि एवं समय में यज्ञ संपन्न करायेंगे। ब्लाक समन्वयक गण एवं इकाई प्रमुख लगातार बैठकों का आयोजन कर परिवार संपर्क, आवश्यक सामग्री, गुरुदेव का साहित्य वितरण के लिए आरती, चालीसा,पाकेट बुक्स, गायत्री मंत्र लेखन पुस्तिका सहित तैयारी में जोर शोर से जुट गए हैं। कार्यक्रम की शुरुआत प्रत्येक परिजन सबसे पहले प्रात: अपने निवास में यज्ञ संपन्न करायेंगे। सभी आचार्य गण यज्ञीय आयोजन के अंत में परिवार के कल्याण एवं सुख समृद्धि के लिए 12 बार गायत्री मंत्र का सामुहिक सस्वर पाठ करायेंगे। जिला समन्वयक दिलीप नाग ने कहा कि यज्ञ हमारी प्राचीन ऋषि परंपरा है।यज्ञ पुण्य एवं परमार्थ का कार्य है। इससे अपने साथ साथ सबका कल्याण होता है। वातावरण परिष्कृत होने के साथ हमारे चरित्र एवं चिंतन में पवित्रता आती है। जीवन में आनंद एवं खुशहाली की प्राप्ति होती है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!