Uncategorized

धमतरी टर्फ प्रीमियर लीग (सीजन 1) का भव्य समापन:​बारिश के रोमांच के बीच जूनियर बॉयज क्लब बनी चैंपियन, रोहित इलेवन रही उपविजेता

​धमतरी- शहर में 18 से 28 जुलाई तक आयोजित धमतरी टर्फ प्रीमियर लीग सीजन 1 (बॉक्स क्रिकेट प्रतियोगिता) का समापन बेहद रोमांचक मुकाबले के साथ हुआ। मूसलाधार बारिश के बावजूद खिलाड़ियों का उत्साह कम नहीं हुआ और मैच निरंतर चलता रहा। धमतरी के इतिहास में यह पहला मौका था जब इतने बड़े पैमाने पर बारिश में टर्फ प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। इस ऐतिहासिक टूर्नामेंट में जूनियर बॉयज क्लब ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए खिताब पर कब्जा जमाया, वहीं रोहित XI की टीम उपविजेता रही।
​इस प्रतियोगिता में कुल 20 टीमों ने हिस्सा लिया, जिन्हें 5-5 टीमों के 4 ग्रुपों में बांटा गया था। सभी टीमों को लीग चरण में 4-4 मैच खेलने का अवसर मिला। टूर्नामेंट के दौरान धमतरी के नामचीन खिलाड़ियों ने अपने खेल का लोहा मनवाया।
विजेता जूनियर बॉयज क्लब को 21,000 नगद एवं चमचमाती विजेता ट्रॉफी, उपविजेता रोहित XI को 11,000 नगद एवं उपविजेता ट्रॉफी,मैन ऑफ द सीरीज शेखर यादव (स्मार्ट वॉच) आयोजक समिति के द्वारा प्रदान किया गया,बेस्ट बैट्समैन शुभम इद्दनानी (स्पोर्ट्स शूज) आयोजक समिति के द्वारा प्रदान किया गया। बेस्ट बॉलर मनीष साहू एवं हिमांशु साहू (स्पोर्ट्स शूज)
आयोजक समिति के द्वारा प्रदान किया गया।बेस्ट ऑल-राउंडर रघुवीर बघेल (स्पोर्ट्स शूज) आयोजक समिति के द्वारा प्रदान किया गया।प्रथम सेमीफाइनल मैन ऑफ द मैच रघुवीर बघेल (लोअर, टी-शर्ट ) आयोजक समिति के द्वारा प्रदान किया गया। द्वितीय सेमीफाइनल मैन ऑफ द मैच शेखर यादव (लोअर, टी-शर्ट ) आयोजक समिति के द्वारा प्रदान किया गया।फाइनल मैच मैन ऑफ द मैच: शेखर यादव आलराउंड प्रदर्शन कर टीम को जीत दिलाई (ट्रैकसूट) आयोजक समिति के द्वारा प्रदान किया गया।बेस्ट फील्डर छोटू साहू (लोअर, टी-शर्ट ) आयोजक समिति के द्वारा प्रदान किया गया।बेस्ट फुर्तीला खिलाड़ी: हिमाचल देवांगन (ट्रैकसूट) आयोजक समिति के द्वारा प्रदान किया गया।

सकारात्मक पहल और आयोजन उद्देश्य

​यह सफल आयोजक रोहित शर्मा के प्रबंधन, संयोजक रघुवीर बघेल तथा संरक्षक पंडित राजेश शर्मा के कुशल नेतृत्व में संपन्न हुआ। पंडित राजेश शर्मा जी द्वारा शहर के युवाओं को खेल के प्रति प्रोत्साहित करने तथा उन्हें मोबाइल की लत और नशे की कुरीतियों से दूर रखने के उद्देश्य से ऐसे सामाजिक व खेल आयोजनों का लगातार आयोजन किया जाता है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!