Uncategorized

चाकू लेकर लोगो को डरा रहे दो आरोपियों को भेजा गया जेल

सिटी कोतवाली एवं सायबर टीम द्वारा दो चाकू बाजी करने वाले आरोपियों के विरुद्ध की गई आर्म्स एक के तहत कार्यवाही की गई।इतवारी बाजार धमतरी में अपने हाथ में एक लोहे धारदार बटंची चाकू हथियार लेकर आने जाने वाले लोगो को आम जगह पर डरा धमका रहा है की सूचना पर तत्काल पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर उस व्यक्ति को पकड़कर उससे एक धारदार बटंची चाकू को बरामद कर उक्त व्यक्ति का नाम पता पुछने पर वह अपना नाम योगेश ध्रुव पिता स्व० नरेश ध्रुव 22 वर्ष मकेश्वर वार्ड धमतरी का निवासी बताया जिसके पास एक धारदार बटंची चाकू मिला आरोपी के कब्जा से एक लोहे धातु का धारदार बटंची चाकू हथियार को गवाहों के समक्ष जब्त कर आरोपी योगेश ध्रुव के द्वारा सदर अपराध का घटित करना तथा पर्याप्त सबूत साक्ष्य पाये जाने से विधिवत गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाही किया गया। वंही बॉम्बे गैरेज के पीछे आम जगह पर अपने हाथ में एक लोहे धारदार बटंची चाकू हथियार लेकर हवा में लहरात हुए आने जाने वाले लोगो को डारा धमका रहा है की सूचना पर तत्काल मुखबिर के बताये स्थान पहुँचकर गवाहों के समक्ष बताये हुलिया का व्यक्ति अपने हाथ में एक लोहे धातु का धारदार बटंची चाकू हथियार लेकर हवा में लहराते हुए आने जाने वाले लोगो को डरा धमका रहा था।
जिसे पुलिस एवं गवाहों के द्वारा घेराबंदी कर उस व्यक्ति को पकड़कर उससे एक धारदार बटंची चाकु को बरामद कर उक्त व्यक्ति का नाम पता पुछने पर वह अपना नाम गौरव मानिकपुरी स्टेशन पारा धमतरी का निवासी बताया जिसने अपने पास लोहे का धारदार बटंची चाकू हथियार मिलने पर आरोपी के कब्जा से एक लोहे धातु का धारदार बटंची चाकू हथियार को गवाहों के समक्ष जब्त किया गया।
दोनों आरोपीगण गौरव मानिकपुरी एवं योगेश ध्रुव द्वारा सदर अपराध का घटित करना तथा पर्याप्त सबूत साक्ष्य पाये जाने से थाना सिटी कोतवाली धमतरी में दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर दोनों के विरुद्ध अप० क्र0 316,317/24 धारा : 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहय अपराध पंजीबद्ध कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।.उक्त कार्यवाही में प्रआर० हरिशंकर सिन्हा, सौरभ पटेल, दिनेश तुरकाने आरक्षक मुकेश सिन्हा,चंदर, जमदार,भुनेश्वर त्रिपाठी, डायमंड यादव, कुलदीप राजपूत,सायबर सेल देवेंद्र राजपूत, विकास द्विवेदी का योगदान रहा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!