Uncategorized

सोने की हार चोरी करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार

प्रार्थिया दुर्गेश्वरी वट्टी पति कमलेश कुमार वट्टी दिनांक 24 जून को अपने ऑलमारी के लॉकर में सोने का हार रखी थी की 22 जुलाई को अपने ऑलमारी खोलकर लॉकर को देखी तो लॉकर में रखे सोने का हार कीमती करीब 96000 हजार रूपये का नही था कोई अज्ञात चोर प्रार्थिया के सोने के हार को ऑलमारी का लॉकर को तोड़कर चोरी कर ले गया है कि प्रार्थिया की रिपोर्ट पर थाना केरेगांव में अप० क्र० 50/24 धारा 305 (a) भारतीय न्याय संहिता 2023 पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।केरेगांव पुलिस द्वारा आरोपी के संबंध में लगातार मुखबिर सूचना एवं आस पूछताछ की जा रही थी इस दौरान संदेही पुष्पेन्द्र नेताम से कड़ाई से पूछताछ करने पर बताया की पुष्पेंद्र एवं चमरु राम,जितेश पोया,रंजीत ध्रुव द्वारा एक राय होकर होकर चोरी की योजना बनाकर प्रार्थिया के घर में घुसकर आलमारी खोलकर लाकर में रखे सोने के हार को चोरी करना बताया,जिसको गवाहों के समक्ष पुष्पेंद्र के घर से चोरी किया हुआ सोने की हार को बरामद किया गया एवं आरोपियों के विरुद्ध थाना केरेगांव में धारा 305(a), 331(4), 238(ग)भारतीय न्याय संहिता के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।आरोपी में पुष्पेन्द्र नेताम 27 वर्ष ,चमरू राम नाथ 50 वर्ष, जितेश पोया उर्फ जीतू (मरकाम) 37 वर्ष, रंजीत ध्रुव (मरकाम) 46 वर्ष सभी निवास ग्राम चनागांव थाना केरेगांव है .उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी केरेगांव सउनि. प्रदीप सिंह,प्रआर० कांतीलाल साहू,डिकेश सिन्हा,आरक्षक राजू भारद्वाज,जितेन्द्र ठाकुर का योगदान रहा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!