Uncategorized

भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा, बड़ी संख्या में भाजपाई और स्कूली छात्र छात्राये हुए शामिल

भाजपाइयों ने कहा तिरंगा,देश की एकता अखंडता का प्रतीक है

भाजपा के केन्द्रीय व प्रदेश नेतृत्व के आव्हान पर शहर में आज जिला भाजपा द्वारा तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। सुबह 11 बजे घडी चौक से तिरंगा यात्रा निकाली गई जो कि शहर के प्रमुख मार्गो से होते हुए जय स्तम्भ चौक गांधी मैदान पहुंचकर सम्पन्न हुई है। इस दौरान सभा का आयोजन हुआ जिसमें भाजईयों ने कहा कि निकाली जा रही तिरंगा यात्रा से देश भक्ति की भावना और मजबूत हो रही है। तिरंगा यात्रा से देश की एकता, अखण्डता की मजबूती का प्रमाण है।
तिरंगा यात्रा के दौरान महापौर रामू रोहरा, पूर्व विधायक रंजना साहू, इंदर चोपड़ा, संयोजक शशि पवार, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रकाश बैस, जिला महामंत्री महेन्द्र पंडित, राकेश साहू, पूर्व महापौर अर्चना चौबे, निरंजन सिन्हा, निगम सभापति कौशिल्या देवांगन, भाजपा जिला कोषाध्यक्ष चेतन हिंदुजा,निर्मल बरडिय़ा, महेन्द्र खण्डेलवाल, श्यामा साहू, नम्रता पवार, पार्षद विभा चन्द्राकर, संतोष सोनकर, ईश्वर सोनकर, अनिता अग्रवाल, हेमंत बंजारे, अखिलेश सोनकर, पिंटु यादव, तल्लीनपुरी गोस्वामी, दीपक गजेन्द्र, अविनाश दुबे दयाराम साहू योगेश रायचुरा मोनिका देवांगन बीथिका विश्वास दयाशंकर सोनी दमयंती गजेंद्र सुशीला तिवारी इक़बाल खोखर भीषम निषाद सरिता यादव सहित बड़ी संख्या में भाजपाई व स्कूली बच्चे उपस्थित रहे.

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!