Uncategorized

भिलाई कालेज के 20 विद्यार्थी विजिट मे पहुंचे वाटर ट्रीटमेंट प्लांट


धमतरी। रिसाली भिलाई मे स्थित सेंट थॉमस कालेज मे अध्ययनरत रसायनशास्त्र एमएससी के 20 विद्यार्थियो ने प्राध्यापक अरविंद साहू व चन्दा वर्मा के नेतृत्व मे शैक्षणिक भ्रमण कार्यक्रम के दौरान धमतरी नगर निगम के वाटर ट्रीटमेंट प्लांट और ग्राम अर्जुनी धमतरी के पीबीएस आयल मिल पहुंच कर स्टडी और अवलोकन किया कि तरह पानी फिल्टर किया जाता है। आयल कैसे तैयार होता है। सब इंजिनियर लोमश देवांगन, पानी जांच कर्ता श्री खान ने नहर पानी प्लांट मे कैसे पहुंचता है।फिर मे किस तरह पानी को फिल्टर किया है की पूरी प्रक्रिया की जानकारी दी। नगरनिगम महापौर रामू रोहरा विद्यार्थियो के आग्रह पर प्लांट पहुंचे। नहर से प्राप्त पानी को शुध्द कर शहर के 40 वार्डो मे घरो तक पीने के लिए पहुचा रहे हैं । बाजू मे और प्लांट तैयार हो रहा है।महापौर ने मुजगहन मे बन रहे संयंत्र के बारे कहा कि शहर निकलनेे वाले गंदे व बरसाती पानी को साफ कर उघोग के लिये दिया जायेगा। महापौर ने सभी विद्यार्थियो के उज्जवल भविष्य की कामना की।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!