गंगरेल बांध में जल्द शुरू होगी हेलीकॉप्टर और एयरप्लेन जॉयराइड सेवा, पर्यटन को मिलेगी नई उड़ान
दिल्ली प्रवास के दौरान खूबलाल ध्रुव ने क्षेत्रवासियों को एक नया और यादगार अनुभव देने के उद्देश्य से डिवाइन एयर के संचालक के साथ की सकारात्मक चर्चा

गंगरेल बांध,माडमसिल्ली बांध,सोंढूर बांध,दुधावा बांध व कांकेर की पहाड़ियों की कराई जाएगी सैर
धमतरी- गंगरेल बांध क्षेत्र के पर्यटन विकास को नई दिशा देने की पहल के तहत जल्द ही हेलीकॉप्टर एवं एयरप्लेन जॉयराइड सेवा शुरू होने जा रही है.ज्ञात हो कि दिल्ली प्रवास के दौरान खूबलाल ध्रुव ने क्षेत्रवासियों को एक नया और यादगार अनुभव देने के उद्देश्य से डिवाइन एयर के संचालक के साथ सकारात्मक चर्चा की जिसपर विशेष सहमति बनी है।
श्री ध्रुव ने कहा मेरा विश्वास है कि यह पहल गंगरेल बांध क्षेत्र को नई पहचान देगी तथा पर्यटकों एवं स्थानीय नागरिकों को हेलीकॉप्टर एवं एयरप्लेन जॉयराइड का रोमांचक अनुभव प्राप्त होगा।दिल्ली प्रवास के दौरान डिवाइन एयर के संचालकों के साथ हुई सकारात्मक चर्चा और विशेष सहमति के बाद यह योजना आकार ले रही है।
जानकारी के अनुसार 12 जून 2026 से बुकिंग प्रारंभ होगी, जबकि 1 जुलाई 2026 से गंगरेल बांध क्षेत्र में हेलीकॉप्टर एवं एयरप्लेन जॉयराइड का संचालन शुरू करने की तैयारी है। इस रोमांचक सेवा का शुल्क 15 हजार रुपये प्रति व्यक्ति निर्धारित किया गया है।
इस पहल का उद्देश्य गंगरेल बांध को एक प्रमुख पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करना तथा स्थानीय नागरिकों एवं पर्यटकों को आसमान से क्षेत्र की प्राकृतिक सुंदरता का अनूठा अनुभव प्रदान करना है। आयोजकों का दावा है कि यह परियोजना क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने के साथ-साथ स्थानीय रोजगार और आर्थिक विकास के अवसर भी पैदा करेगी।
बुकिंग और अधिक जानकारी के लिए इच्छुक व्यक्ति मोबाइल नंबर 83192 55561 पर संपर्क कर सकते हैं।
खूबलाल ध्रुव ने कहा कि यह पहल गंगरेल क्षेत्र के विकास और पर्यटन को नई उड़ान देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी। वहीं डिवाइन एयर के विशेष सहयोग से शुरू हो रही यह सेवा पर्यटकों के लिए सुरक्षित, रोमांचक और अविस्मरणीय अनुभव लेकर आएगी।
जानकारी के अनुसार प्रारंभिक चरण में 300 लोगों के लिए प्री-बुकिंग की व्यवस्था की गई है। पर्यटकों को गंगरेल बांध, माड़मसिल्ली बांध, दुधावा बांध, सोंडूर बांध, सिहावा-नगरी क्षेत्र और कांकेर की खूबसूरत पहाड़ियों का हवाई दर्शन कराया जाएगा।
कंपनी के अनुसार 5 और 9 सीट वाले हेलीकॉप्टर उपलब्ध रहेंगे तथा यात्रा को सुरक्षित, आरामदायक और यादगार बनाने का दावा किया गया है। बता दे कि गंगरेल बांध माडमसिल्ली बांध सोंढूर, दुधावा बांध व कांकेर की पहाड़ियों की सैर कराई जाएगी.इस पहल से क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा मिलने के साथ स्थानीय लोगों और पर्यटकों को नया अनुभव मिलेगा।