Uncategorized

धमतरी में ग्रामीण महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में ऐतिहासिक पहल

एन आई टी रायपुर, जिला प्रशासन एवं बीआरपी पॉलिटेक्निक के बीच स्त्री परियोजना हेतु त्रिपक्षीय एम ओ यू हस्ताक्षरित

धमतरी- जिले में ग्रामीण महिलाओं के आर्थिक एवं सामाजिक सशक्तिकरण की दिशा में आज एक महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक पहल की गई। कलेक्टोरेट परिसर में नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी रायपुर, जिला प्रशासन धमतरी एवं बीआरपी शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज, धमतरी के मध्य स्त्री (स्किल डेवलपमेंट थ्रू टेक्नोलॉजिकल रिसोर्सस फॉर एमपीओवेरिंग इकोनॉमिक्स ग्रोथ ऑफ़ वीमेन ) परियोजना के सफल क्रियान्वयन हेतु त्रिपक्षीय समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए।एन आई टी रायपुर के निदेशक डॉ. एन. वी. रमणा राव, कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी अबिनाश मिश्रा तथा बीआरपी पॉलिटेक्निक कॉलेज, धमतरी के प्राचार्य ने संयुक्त रूप से एम ओ यू पर हस्ताक्षर कर इस महत्वाकांक्षी परियोजना का शुभारंभ कलेक्टोरेट सभाकक्ष में किया। इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत गजेन्द्र सिंह ठाकुर, सहायक प्राध्यापक अनुज कुमार शुक्ला, असिस्टेंट रजिस्ट्रार पवन कटारिया, एसडीएम पीयूष तिवारी सहित जिले के विभिन्न कॉलेजों के प्राचार्य, प्राध्यापक उपस्थित थे ।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!