Uncategorized

कोलियारी में प्राथमिक कृषि साख एवं सहकारी समिति का शुभारंभ,मुख्यमंत्री साय ने वर्चुअल उद्घाटन किया,किसानों में उत्साह

मुख्य अतिथि ज्योति हरख सहित जनप्रतिनिधियों ने फीता काटकर उद्घाटन किया

भखारा-ग्राम कोलियारी में आज प्राथमिक कृषि साख एवं सहकारी समिति के उद्घाटन का कार्यक्रम बड़े उत्साह एवं गरिमा के साथ आयोजित किया गया।पूजन पश्चात् अतिथियों का पुष्पमालाओं से स्वागत किया गया।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ऑनलाइन वर्चुअल माध्यम से सोसायटी स्थापना का विधिवत उद्घाटन किया। छत्तीसगढ़ में 515 समिति का वर्चुअल उद्घाटन मुख्यमंत्री ने किया।इस पहल से क्षेत्र के किसानों को समय पर ऋण, खाद-बीज एवं अन्य कृषि सुविधाएं सहज रूप से उपलब्ध हो सकेंगी।कार्यक्रम की मुख्य अतिथि नंप अध्यक्ष ज्योति हरख जैन ने अपने संबोधन में कहा कि यह समिति किसानों के लिए आर्थिक मजबूती का एक सशक्त माध्यम बनेगी। उन्होंने कहा कि सहकारिता के माध्यम से गांवों के विकास को नई गति मिलेगी और किसान आत्मनिर्भर बनेंगे। विधायक अजय चंद्राकर और मुख्यमंत्री विष्णु देव सहाय की विकास परक सोच से सबको लाभ मिलेगा। उन्होंने सभी किसानों से समिति का अधिक से अधिक लाभ लेने की अपील की। वृक्षारोपण और जल संरक्षण पर भी जोर दिया।इस अवसर पर रामस्वरूप साहू ने अपने उद्बोधन में कहा कि शासन की यह पहल किसानों के हित में एक सराहनीय कदम है। उन्होंने कहा कि समिति के माध्यम से किसानों को आवश्यक संसाधन समय पर उपलब्ध होंगे, जिससे कृषि उत्पादन में वृद्धि होगी और क्षेत्र की समृद्धि बढ़ेगी।जनपद सदस्य आनंद यदु ने अपने संबोधन में कहा कि सहकारी समिति की स्थापना से किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त बनने का अवसर मिलेगा। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का सीधा लाभ अब किसानों तक पहुंचेगा और उन्हें किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। उन्होंने किसानों से एकजुट होकर समिति को मजबूत बनाने और इसका अधिकतम लाभ लेने का आह्वान किया।कार्यक्रम में प्राधिकृत अधिकारी गोविंद सिंह राजपूत, महेंद्र साहू, छबिलाल निर्मलकर, राजू साहू, बाई साहू, काशीराम साहू, कोलियरी सरपंच एवं प्रतिनिधि देवेंद्र ध्रुव, बिसौहा साहू, शांति स्वरूप साहू, शाखा के तरुण साहू सहित बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन शाखा प्रबंधक स्मिता अखिलेश ने किया शासन के विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!